एक्सप्लोरर

मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की इंटर-रिलीजन मैरिज पर हुआ था खूब बवाल, एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के आगे रख दी थी अजीब-सी शर्त

Sharmila-MAK Pataudi Marriage: शर्मिला टैगोर का ताल्लुक एक हिंदू-बंगाली परिवार से था. वहीं मंसूर अली खान एक मुस्लिम घराने से थे. ऐसे में उस दौर में उनके लिए इंटर-रिलीजन मैरिज करना आसान नहीं था.

Sharmila-MAK Pataudi Marriage: शर्मिला टैगोर का नाम एक दौर में बॉलीवुड की हसीन और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी के दम पर खूब नाम कमाया. आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं शर्मिला टैगोर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं. शर्मिला ने 1968 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी.

मंसूर अली खान को भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन थे. उन्हें एमएके पटौदी के नाम से भी जाना जाता है. वे और शर्मीला काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंधे. अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाले इस कपल के लिए उस दौर में शादी करना आसान नहीं था. इसके अलावा शर्मीला ने नवाब पटौदी से शादी करने के लिए एक शर्त भी रख दी थी.

फैमिली में किसी ने नहीं की थी इंटर-रिलीजन मैरिज 
शर्मिला टैगोर का ताल्लुक एक हिंदू-बंगाली परिवार से था. वहीं मंसूर अली खान एक मुस्लिम घराने से थे. शर्मिला के घर में उनके चाचा और चचेरे भाइयों ने बंगालियों से शादी की थी और नवाब पटौदी के खानदान में भी सभी ने अपने ही धर्म में शादी की थी. ऐसे में शर्मिला और नवाब ने अपने धर्म से बाहर शादी करने का फैसला अपनी फैमिली को बताया. इस बात का खुलासा खुद शर्मिला ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था.

ऐसे मिले थे शर्मिला-मंसूर
एमएके पटौदी और शर्मिला टैगोर की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के बाद दिल्ली में एक पार्टी में हुई थी. तब ना तो शर्मिला को क्रिकेट की जानकारी था ना ही नवाब पटौदी उनकी फिल्में देखा करते थे.  हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारा और फिर नवाब पटौदी ने शर्मिला को शादी के लिए प्रपोज किया. लेकिन शर्मिला ने उनके सामने एक शर्त रख डाली.

शादी के लिए शर्मिला ने रखी थी ये शर्त
दरअसल शर्मिला ने एमएके पटौदी से मजाक में कहा कि वह उनसे तभी शादी करेंगी जब वह अगले क्रिकेट मैच में लगातार तीन छक्के मारेंगे. फिर क्या था, मंसूर अली खान ने उनकी शर्त को सिर-आंखों पर रखा और अगले मैच में लगातार तीन छक्के मारे. इसके बाद शर्मिला ने नवाब पटौदी से शादी की.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: कृति-पुलकित से लेकर रकुल प्रीत-जैकी तक, शादी के बाद इन कपल्स ने मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर दिखे न्यूली वेड्स

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget