एक्सप्लोरर

पत्नी मीरा के फिल्मों में आने के सवाल पर शाहिद कपूर ने कहा- वो पूरी तरह से उनका फैसला होगा

शाहिद कपूर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि मीरा अपने आने वाले सालों में कुछ नहीं करेंगी. उनका कहना है कि मीरा अभी बेहद ज़रूरी चीज़ का खयाल रख रही हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'कबीर सिंह' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. उनकी फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है. इस बीच शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के फिल्मों में एंट्री को लेकर खुलकर बात की है.

शाहिद ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की है. जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मीरा का फिल्मों के बिज़नेस में एंट्री करने का कोई प्लान है? तो इस पर शाहिद कपूर ने कहा, "कहीं भी, कुछ भी, जैसे भी वो पूरी तरह से उनका अपना फैसला होगा. हमने शादी की और एक साल के अंदर ही हमारा पहला बच्चा हो गया और फिर दो साल बाद एक और हो गया. इसलिए, फिलहाल तो उनके लिए अपने सिवाय कहीं और वक्त देना बेहद मुश्किल है. मैंने देखा है कि वो एक मां के तौर पर कितनी समर्पित हैं. लेकिन वो सिर्फ 25 (साल) की हैं."

View this post on Instagram
 

Promises to keep ????

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

शाहिद कपूर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि मीरा अपने आने वाले सालों में कुछ नहीं करेंगी. उनका कहना है कि मीरा अभी बेहद ज़रूरी चीज़ का खयाल रख रही हैं. वो अपना सारा ध्यान अभी बच्चों पर लगा रही हैं. शाहिद ने कहा कि उनके पास खुद के लिए कुछ करने के लिए पूरी ज़िंदगी है. फिर वो जो चाहें कर सकती हैं.

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को करीब 4 साल हो गए हैं. इस कपल को एक बेटी मीशा और एक बेटा ज़ैन कपूर है. शाहिद और मीरा दोनों ही अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों, अवॉर्ड फंक्शन्स और डिनर डेट पर नज़र आते रहते हैं. बात करें शाहिद की फिल्म की तो 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया है. शाहिद की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

ये भी पढ़ें:

Elle Beauty Awards: हाथ में छड़ी और हैट पहने रणवीर सिंह ने इस अंदाज़ में ली रेड कार्पेट पर एंट्री, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर की तस्वीर देख मलाइका अरोड़ा बोलीं- इतने सीरियस क्यों हो, मिला ये जवाब

करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक Elle Beauty Awards में खास अंदाज में दिखीं एक्ट्रेसेस, देखें PICS

Elle Beauty Awards में खास अंदाज में पहुंचीं जाह्नवी कपूर , सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर दिखेगी शरवरी-वेदांग रैना की जोडी, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर साथ दिखेंगे शरवरी-वेदांग रैना, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget