एक्सप्लोरर

जानें, 'बाहुबली 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर 'किंग खान' का क्या है कहना?

नई दिल्ली : अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई और मिल रही तारीफों की बदौलत फिल्म 'बाहुबली 2' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी 'बाहुबली 2' को मिल रही जबरदस्त सफलता पर अपनी राय रखी है.

'किंग खान' के मुताबिक बाहुबली एक ऐसी फिल्म है जिसमें सबकुछ है. न्यूज़ एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बाहुबली की सफलता से यह साबित होता है कि हिम्मत के बिना प्रतिष्ठा नहीं मिलती है. शाहरुख खान ने बातों-बातों में यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक 'बाहुबली' का दूसरा हिस्सा नहीं देखा है लेकिन यह एक प्रेरणा देने वाली फिल्म है. शाहरुख के मुताबिक बाहुबली को सिर्फ कमाई के मामले में ही सफलता नहीं मिली है बल्कि इसके विजन और सोच को भी सफलता मिली है. बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की तारीफ करते हुए शाहरुख ने कहा कि राजामौली हमेशा से ही मोटिवेट करने वालों में से रहे हैं. शाहरुख ने आगे कहा, 'बाहुबली एक उदाहरण है कि अगर आप बड़े पैमाने पर सिनेमा को दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए कहानी बताने का तरीका अनूठा हो.' जानें, 'बाहुबली 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर 'किंग खान' का क्या है कहना? बाहुबली 2 शाहरुख ने यह भी कहा कि फिल्म बनाने में टेक्नोलॉजी का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री ने तकनीक के बिना भी शानदार फिल्में बनाई है.

जानें 'बाहुबली 2' की अबतक की कमाई...

‘बाहुबली 2’ की ‘सुनामी’ में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं. हिंदी समेत दूसरे भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने 1,400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड ट्रैकर रमेश बाला के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई  1450 करोड़ रुपये हो गई है. रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म की नेट कमाई 925 करोड़ है जबकि ग्रोस कमाई 1189 करोड़ रुपये है. फिल्म ने ओवरसीज 261 करोड़ (ग्रोस) रुपये की कमाई की है. इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 1,450 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ‘बाहुबली 2’ 1500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर जाएगी. वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है ‘बाहुबली 2’ जानें, 'बाहुबली 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर 'किंग खान' का क्या है कहना? बाहुबली 2 गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. ‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हैं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान
रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान
Drishyam 3 Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 9 बजे तक 254 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 9 बजे तक 254 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget