एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Tweet: 'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर शाहरुख खान का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया. इस दौरान उन्होंने पहली बार 'पठान' के कलेक्शन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं. देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है. इस बीच शाहरुख खान ने शनिवार को ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया है. इस दौरान उन्होंने 'पठान' के ताबड़तोड़ कलेक्शन पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है.

'पठान' का कलेक्शन देखकर कैसा लगा? 

आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि, 'सर पठान मूवी का कलेक्शन देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, 'भाई नंबर्स फोन के होते हैं, हम तो खुशी गिनते हैं'.


Shah Rukh Khan Tweet: 'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर शाहरुख खान का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

इसके अलावा एक और यूजर ने पूछा, 'पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद कैसा लगा रहा है आपको?' शाहरुख खान ने सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देकर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने लिखा, 'हा हा लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं.'


Shah Rukh Khan Tweet: 'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर शाहरुख खान का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

 

शाहरुख का ये जवाब जीत लेगा हर इंडियन का दिल

शाहरुख खान से सेशन के दौरान एक यूजर ने कहा कि पठान ने साबित कर दिया कि प्यार, हर भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर है. पठान की सफलता भारत की सफलता है. इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'हमारे सामने एक ही सच्चाई है और वो है कि हम सब एक ही मां और पिता की संतान हैं. भारत के...हिंदुस्तान के... इंडिया के. जय हिंद'.

बॉक्स ऑफिस पर छाई शाहरुख खान की 'पठान'

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान' ने शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे पहले फिल्म ने बुधवार को 55 करोड़ और गुरुवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब तक फिल्म भारत में 161 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है 'पठान'

शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. फिल्म में शाहरुख खान ने पठान नाम के एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं. दिलचस्प बात है कि शाहरुख की पठान में सलमान खान ने कैमियो किया है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Alia Bhatt On Pathaan: 'प्यार हमेशा जीतता है', आलिया भट्ट का बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर आया रिएक्शन, 'पठान' की सक्सेस को किया एंजॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget