एक्सप्लोरर

जब जूते बनाने वाले श्याम बहादुर से मिले सुपरस्टार शाहरुख खान

मुंबई: अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं. फिल्म के गानों, ट्रेलर और डायलॉग्स की भी खूब चर्चा हो रही है. 'रईस' से जुड़े सभी चीजों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो फिल्म के डायलॉग.

मुंबई के उपनगरीय इलाके में अपनी छोटी सी दुकान चलाने वाले श्याम बहादुर भी 'रईस' के डायलॉग्स के दीवाने हैं. 'रईस' का डायलॉग इनको इतना भाया कि इन्होंने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड पर लिख उसे टांग दिया.

यह डायलॉग है “कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता...'' दुकान के आसपास के लोग और गुजरने वाले जब श्याम से पूछते हैं तो वह इस डायलॉग को अपने आप से जोड़ते हुए बताते है कि यह शाहरुख खान की अगली फिल्म का डायलॉग है.

जब सुपरस्टार शाहरुख खान को इस बात कि भनक लगी तो उन्होंने जूते बनाने वाले श्याम बहादुर से मिलने की तुरंत इच्छा जताई. श्याम को इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि शाहरुख खान से मिलने का उसका सपना इतना जल्दी सच हो जाएगा. उपनगरीय इलाके के एक स्टूडियो में एसआरके मीडियाकर्मियों से मुखातिब हो रहे थे, इसी दौरान उन्होंने श्याम को भी बुलाया था.

यहां श्याम का चेहरा देखते ही बनता था, वो नर्वस था, उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सपना है या फिर हकीकत. जैसे ही शाहरुख उसकी ओर बढ़े श्याम के चेहरे की मुस्कुराहट और बढ़ गई. शाहरुख खान ने अपने एक लाइनर को इतना आत्मसात करने वाले श्याम बहादुर को गले से लगाया.

जब जूते बनाने वाले श्याम बहादुर से मिले सुपरस्टार शाहरुख खान

श्याम ने शाहरुख को एक जोड़ी जूता गिफ्ट किया जिसे उसने खुद अपने हाथों से बनाया था. शाहरुख ने श्याम से वादा किया कि वो इस जूते को मैंचिंग करती हुई पठानी के साथ जरूर पहनेंगे. शाहरुख ने श्याम के साथ काफी सारी बातें की. उसके काम, घर से लेकर सब के बारे में पूछा. साथ ही शाहरुख ने यह भी पूछा कि कैसे श्याम को वह एक लाइनर इतना भा गया.

श्याम ने बताया कि उनका यह डायलॉग कम शब्दों में एक पूरी कहानी बयां कर देता है. और कैसे लोग बड़े धंधे और छोटे धंधे में फर्क कर अजीब सी निगाहों से देखते हैं. इस पूरी मुलाकात के दरम्यान श्याम को हकीकत और सपने में अंतर समझ नहीं आ रहा था.

जब जूते बनाने वाले श्याम बहादुर से मिले सुपरस्टार शाहरुख खान

श्याम ने अंत में शाहरुख खान को धन्यवाद दिया और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस डायलॉग ने एक धंधे के महत्व को बड़ी ही बारीकी से दुनिया को समझा दिया है. जाते-जाते श्याम बहादुर ने यह भी बताया कि उसे फिल्म 'रईस' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget