एक्सप्लोरर

जानिए कैसे जन्नत को शाहरुख ने बना दिया था ‘मन्नत’, आज दुनिया के 10 आलीशान बंगलों में होता है शुमार

शाहरुख खान जब मुंबई आए थे को उनकी जेब में महज 300 रुपए थे और आज वो 200 करोड़ के घर में रहते हैं. घर का इंटीरियर भी ऐसी जिसे बेशकीमती चीजों से सजाया गया है. यहां जानिए शाहरुख खान के घर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. किंग खान को मुंबई में बसे 26 साल हो गए. शाहरुख जब मुंबई आए थे तो उनके पास सिर्फ 300 रुपए थे लेकिन आज शाहरुख खान 200 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहते हैं. शाहरुख खान के बर्थडे पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनके घर 'मन्नत' के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. ‘मन्नत’ 6000sq ft में बना हुआ है. इसमें पांच बेडरूम हैं. कई लिविंग एरिया, एक जिम और एक लाइब्रेरी भी है.

इसका इंटीरियर खुद किंग खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा लगे थे. शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया था कि उनके मन में इस घर को खरीदने की इच्छा तब जागी थी जब वो 'Yes Boss' की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने पहली बार इस घर को देखते ही इसे खरीदने का मन बना लिया था.

जानिए कैसे जन्नत को शाहरुख ने बना दिया था ‘मन्नत’, आज दुनिया के 10 आलीशान बंगलों में होता है शुमार

शाहरुख खान से पहले 'मन्नत' गुजरात के एक पारसी शख्स Kekoo Gandhy का था. तब यह 'Villa Vienna' नाम से जाना जाता था. शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा और ‘मन्नत’ नाम दिया. अब इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है. गौरी ने अपने घर को दुनियाभर के खूबसूरत और बेशकीमती चीजों से सजाया हुआ है.

Shah Rukh Khan Birthday: 25 साल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिर्फ 5 फिल्में करने पहुंचे थे मुंबई

शाहरुख खान के घर में दो लिविंग रूम हैं जिन्हें एलिवेटर से कनेक्ट किया गया है. इन्हें एम.एफ हुसैन की पेंटिंग्स और काफी सारी एंटीक और बेशकीमती चीजों से सजाया गया है. इतना ही नहीं घर का एक पूरा फ्लोर बच्चों के खेलने के लिए है. जहां एक प्राइवेट बार, एक लाइब्रेरी और एक एंटरटेनमेंट सेंटर भी है.

जानिए कैसे जन्नत को शाहरुख ने बना दिया था ‘मन्नत’, आज दुनिया के 10 आलीशान बंगलों में होता है शुमार

शाहरुख खान अपने घर में एक अलग प्रेयर रूम चाहते थे. शाहरुख मुंबई में अपना घर खुद अपने हिसाब से बनाना चाहते थे. शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा, "अगर किसी दिन मेरी ऐसी नौबत आएगी कि मेरे पास पैसा नहीं होगा और मुझे अपना सब कुछ बेचना पड़ेगा, तो मैं अपनी हर चीज बेच दूंगा, लेकिन मन्नत नहीं."

शाहरुख खान का घर मन्नत न सिर्फ भारत में सबसे खूबसूरत घरों में शामिल है, बल्कि ये बंगला दुनियाभर में सबसे आलीशान बंगलों में दसवें स्थान पर आता है.

जानिए कैसे जन्नत को शाहरुख ने बना दिया था ‘मन्नत’, आज दुनिया के 10 आलीशान बंगलों में होता है शुमार

बर्थडे स्पेशल: गौरी के भाई ने दी थी धमकी, फिर भी प्यार में हार नहीं मानें शाहरुख, जानें इनकी फिल्मी लव स्टोरी

शाहरुख खान ने अपने सपनों का घर खरीद तो लिया था. जिसका नाम पहले विला विन्ना था. इसके बाद शाहरुख अपने इस घर का नाम 'जन्नत' रखने वाले थे. लेकिन इस घर के मिलते ही उनकी एक-एक कर सभी ख्वाहिशे (मन्नतें) पूरी होती जा रही थीं साथ ही उनका करियर भी चमक रहा था. इस कारण शाहरुख ने तय किया कि वो इस घर का नाम 'मन्नत' रखेंगे.

माना जाता है कि मन्नत में इतनी जगह है कि इस आलीशान बंगले में 225 लोग आसानी से रह सकते हैं.

जानिए कैसे जन्नत को शाहरुख ने बना दिया था ‘मन्नत’, आज दुनिया के 10 आलीशान बंगलों में होता है शुमार

गौरी खान टॉम डिक्सन की बहुत बड़ी फैन हैं. गौरी ने बताया था कि टॉम डिक्सन उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. उन्ही को देखने के बाद वो इतनी अच्छी इंटीरियर डिजाइनर बनी हैं. टॉम डिक्सन की फैन होने के कारण ही गौरी ने उनके ब्रांड की जूते अपनी कॉफी टेबल पर सजाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'जन नायकन' के उड़ाए परखच्चे, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget