एक्सप्लोरर

डंकी के सेट से सामने आई Shah Rukh Khan की वीडियोज और तस्वीरें, इस जगह कर रहे हैं शूटिंग

Shah Rukh Khan Dunki: सोशल मीडिया पर शाहरुख खान एक बार फिर छा गए हैं. फैंस वीडियो और फोटोज शेयर कर ऐसा कह रहे हैं कि अभिनेता जद्दा में डंकी की शूटिंग कर रहे हैं.

Shah Rukh Khan Shooting For Dunki In Jeddah: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में ‘पठान’, (Pathaan) ‘जवान’ (Jawaan) और ‘डंकी’ (Dunki) तीन फिल्में लेकर आ रहे हैं. फैंस को शाहरुख की इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, जिस वजह से अभिनेता आए दिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं.

शाहरुख की कुछ तस्वीरें और वीडियोज फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोर रही हैं, जिसे उनके फैंस शेयर कर रहे हैं. साथ ही ऐसा दावा भी कर रहे हैं कि इन दिनों शाहरुख सऊदी अरब के जद्दा में डंकी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जद्दा में शाहरुख खान की ‘डंकी’ की शूटिंग लोकेशन पर भारी सुरक्षा है. तस्वीरें और वीडियोज लेना मना है. फिल्म बड़े पैमाने पर होने जा रही है. सबकुछ फ्रेश दिख रहा है.”

शाहरुख को देखने के लिए भारी भीड़

एक दूसरे यूजर ने एक फोटो शेयर की, जिसमें भारी तादाद में लोग नजर आ रहे हैं. इस यूजर ने लिखा, “लोगों को जैसे ही मालूम पड़ा कि उनके शहर में शाहरुख ‘डंकी’ की शूटिंग कर रहे हैं, उसके बाद जद्दा वाटर फ्रंट में भीड़ जमा हो गई.”

शाहरुख के एक चाहने वाले ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें शाहरुख की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है. हालांकि वो पूरी तरह से साफ नजर नहीं आ रहे हैं. यूजर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “SRK कल जद्दा में स्पॉट हुए.”

सुपरमार्केट में दिखे शाहरुख

इसके अलावा कुछ और यूजर्स ने भी वीडियो और तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक शख्स किसी सुपरमार्केट में नजर आ रहा है, जिसको लेकर यूजर्स ने दावा किया कि ये शाहरुख खान हैं. हालांकि यहां भी उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हाव-भाव से ये शाहरुख ही लग रहे हैं. ये वीडियो जद्दा के किसी सुपरमार्केट की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

Sara Ali Khan ने Varun Dhawan संग शेयर कर दी ऐसी फोटो, इंटरनेट पर मच गया तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget