एक्सप्लोरर

जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के लिए बॉलीवुड की दुनिया के 4 लीजेंड्स ने मिलाया था आपस में हाथ, किस्सा गजब का है

आप जब इस किस्से में इस्तेमाल हुए नामों को पढ़ेंगे तो आप भी यही कहेंगे कि हां ये सुनने और सुनाने लायक किस्सा है. इस किस्से में अलग-अलग फील्ड के धुरंधरों ने साथ आकर अपने-अपने किरदार निभाए थे.

बॉलीवुड कमाल की जगह है. ये किस्सों की खान है. जहां गंभीर, मजेदार और दिलचस्प कहानियां मिलती ही जाएंगी. बस आपको एक बार इस खान में कदम रखने की जरूरत है. आज हम ऐसे ही एक किस्से के बारे में बात करेंगे, जब अलग-अलग फील्ड के लीजेंड एक साथ आए थे. 

जब इस किस्से में इस्तेमाल हुए नामों को पढ़ेंगे तो आप भी यही कहेंगे कि हां ये सुनने और सुनाने लायक किस्सा है. इस किस्से में पहला नाम है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का. दूसरा नाम है गजल की दुनिया के सम्राट जगजीत सिंह का और तीसरा नाम है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का. इसके अलावा, एक नाम और बचता है और वो है हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का. इस किस्से के किरदार ये चारों हैं. लेकिन एक और किरदार है इस किस्से में, और वो है यश चोपड़ा का नाम.

क्या जोड़ता है इन पांचों को?
जैसा कि सबको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल वक्ता और अच्छे कवि थे. अमिताभ बच्चन की आवाज में बोले गए शब्दों और शाहरुख खान के स्क्रीन प्रेजेंस के जादू के बारे में भी आप जानते ही होंगे. गजल में जगजीत सिंह का कोई सानी है ही नहीं. जब इन चारों को एक साथ मिला दें, तो जो कुछ भी सामने आता है वो सिर्फ और सिर्फ जादू होता है. यही किया गया था साल 2002 में जब अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया' को पर्दे पर उतारा गया. उनके गाने को अपने अंदाज में जगजीत सिंह ने गाया और ये गाना फिल्माया गया शाहरुख खान पर. गाने की शुरुआत में कविता की कुछ पंक्तियां अमिताभ की आवाज में भी सुनाई देती हैं.

संवेदना नाम से रिलीज हुआ था ये एल्बम
इस एल्बम का नाम संवेदना रखा गया था. पूर्व पीएम अटल बिहारी की कविता 'क्या खोया क्या पाया' को गजल में तब्दील करके गाने वाले जगजीत सिंह ने इस गाने को कंपोज भी किया था. गाने को डायरेक्ट करने का जिम्मा खुद बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा ने लिया था. इसके अलावा, अटल बिहारी वाजपेयी की किताब संवेदना जिस पर ये गाना आधारित है वो साल 1999 में जारी की गई थी.

क्या खास है इस गीत में
ये गाना यथार्थवादी दुनिया का सच दिखाता है. आइना दिखाता है उस दुनिया का जहां आप हम सब एक पल के लिए ठहरते हैं और सोचते हैं कि जीवन क्या है. हम क्यों आए हैं इस धरती पर. गाने की शुरुआत में अमिताभ की आवाज में बोले गए ये शब्द गीत शुरू होने से पहले ही इस बात का हिंट भी दे देते हैं-''रिश्ते नाते की गलियों और क्या खोया क्या पाया के बाजारों से आगे, सोच के रास्ते में कहीं एक नुक्कड़ आता है, जहां पहुंचकर इंसान एकाकी हो जाता है, तब जाग उठता है कवि फिर शब्दों के रंगों से जीवन की अनोखी तस्वीरें बनती हैं, कविताएं और गीत सपनों की तरह आते हैं और कागज पर हमेशा के लिए अपने घर बना लेते हैं''

इस गीत के 3 किरदार अब इस दुनिया में नहीं हैं. यश चोपड़ा का साल 2012 में और अटल बिहारी वाजपेयी 2018 में ये दुनिया छोड़कर चले गए. यश चोपड़ा ने अपनी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' के रिलीज से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था. वहीं, जगजीत सिंह ने साल 2011 में अपनी आखिरी सांसें लीं.

ये किस्सा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आपको पता चल सके कि बहुत कुछ ऐसा है जो कमाल का है. जिसे सुनकर और देखकर सुकून मिलता है. हो सकता है आपने ये गीत सुना हो, लेकिन अगर नहीं सुना तो जरूर सुनिएगा. 5 लीजेंड की मेहनत का फल है ये गीत. इसलिए ये किस्सा सुनाना जरूरी भी है. 

और पढ़ें: Black OTT Release: 19 साल बाद OTT पर रिलीज हुई 'ब्लैक', जानें कहां देखें अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget