एक्सप्लोरर

Selfiee Box Office Collection: ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर बनी सबसे बड़ी डिजास्टर, 8 दिन की कमाई जानकर लगेगा जबरदस्त झटका

Selfiee Box Office Collection : अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई है. ये फिल्म रिलीज के आठ दिन में अपनी आधी लागत वसूलने में भी पूरी तरह नाकाम रही है.

Selfiee Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी पिछले काफी समय से एक अदद हिट की उम्मीद कर रहे हैं. दोनों ही एक्टर की कई फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं और इन्हें साल 2023 की अपनी पहली रिलीज फिल्म ‘सेल्फी’ से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन फिल्म को रिलीज के पहले ही दिन ऑडियंस ने पूरी तरह नकार दिया और तब से फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी के साथ सेल्फी अक्षय और इमरान हाशमी की एक और फ्लॉप फिल्म बन चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘सेल्फी’ ने रिलीज के आठवें दिन कितना कलेक्शन किया

‘सेल्फी’ ने आठवें दिन कितना बिजनेस किया
‘सेल्फी’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले डायरेक्ट ने अक्षय कुमार को लीड रोल में लेकर ‘गुड न्यूज’ जैसी हिट फिल्म बनाई थी. हालांकि इस बार राज मेहता और अक्षय की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं  ‘सेल्फी’ की कमाई की बात करें तो

  • फिल्म अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 2.55  करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी.
  • फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था 
  • तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
  • ‘सेल्फी’ ने चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • पांचवें दिन ‘सेल्फी’ ने 1.1 करोड़ रुपये अपने कलेक्शन में जोड़े. 
  • छठे दिन फिल्म ने 1.02 करोड़ कमाए थे.
  • ‘सेल्फी’ ने सातवें दिन महज 95 लाख का बिजनेस किया.
  • फिल्म के आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सेल्फी’ ने शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन महज 35 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ अक्षय कुमार स्टार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 15.03  करोड़ रुपये हो गया है.

150 करोड़ के बजट में बनी है ‘सेल्फी’ 
‘सेल्फी’ को 150 के बजट में बनाया गया था. कॉमेडी और एक्शन की डोज देने के बावजूद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम निकल चुका है और अब ये डिजास्टर बन चुकी है. फिल्म के लिए 20 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा ‘सेल्फी’ में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक थी. ओरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरअमूडू ने लीड रोल प्ले किया था.

ये भी पढ़ें:-'ऐसी चीज जो करीना के पास है, आपके पास नहीं'- रानी मुखर्जी ने दिया था ऐसा जवाब बेबो रह गई थीं शॉक्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget