एक्सप्लोरर

Ramayana Vs Godzilla: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला' और 'रामायण' में होगी धांसू टक्कर

Ramayana Vs Godzilla: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. 'रामायण' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. दोनों ही फिल्में एक दिन इंडिया में रिलीज होंगी.

Ramayana Vs Godzilla Clash: दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का धमाका और क्लैश ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. दिवाली की छुट्टी का फायदा उठाने से मेकर्स भी पीछे नहीं रहते हैं. इस दिवाली 2026 सिनेमाघरों में राम आ रहे हैं यानी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट भी ऐलान कर दी गई है लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी होना तय है. हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' के साथ इसकी टक्कर होगी.

'रामायण' और 'गॉडजिला' किस दिन होगी रिलीज?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बसेब्री से इंतजार है और अब इसकी रिलीज का इंतजार भी खत्म हो गया है. इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. मूवी का ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म को 6 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?

इसी के साथ ही जापान की आईकॉनिक फ्रेंचाइजी की फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' को भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने भी इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर, 2026 ही तय की है. दोनों ही फिल्में वर्ल्डवाइड एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, जिससे एक बात तो साफ है कि दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश तय है. दोनों ही फिल्मों के मेकर्स की नजर आईमैक्स स्क्रीन्स और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स पर है.

दिवाली के लॉन्ग वीकेंड का कौन उठाएगा फायदा?

आपको बता दें कि 6 नवंबर, 2026 से दिवाली का लॉन्ग वीकेंड शुरू हो रहा है. 'रामायण' को लेकर पहले चर्चा थी कि इसे 30 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन दिवाली के लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर धनतेरस का दिन तय किया है. इस लॉन्ग वीकेंड में गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे फेस्टिवल भी होंगे, जिसका फायदा फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है. अब ऐसे में देखना होगा कि 2026 की दिवाली किसकी मनती है.

यह भी पढ़ें: धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया


Ramayana Vs Godzilla: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला' और 'रामायण' में होगी धांसू टक्कर

इंडिया में हिट है 'गॉडजिला' फ्रेंचाइजी

वहीं, जापान की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी 'गॉडजिला' का भी इंडिया में क्रेज कम नहीं हैं. इसके पहले भारत में इस फ्रेंचाइजी की चार किस्तें रिलीज हो चुकी हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा फायदा मिला था और सभी ने मोटी कमाई कर ली थी. देखिए'गॉडजिला' सीरीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)...

गॉडजिला (2014)- 34-35 करोड़
गॉडजिला; किंग ऑफ मॉन्स्टर्स (2019)- 25.30 करोड़
गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग (2021)- 48.58 करोड़
गॉडजिला x कॉन्ग (2024)- 112.54 करोड़

'रामायण' का लोगों को है बेसब्री से इंतजार

भारत में 'रामायण' का अलग ही क्रेज है. लोग 'रामायण' को देखना पसंद करते हैं. रामानंद सागर की 'रामायण' को लोग आज भी पसंद करते हैं. वहीं, दिवाली और दशहरा साथ में ही होता है, जिसमें 'रामायण' को स्टेज शोज के जरिए दिखाया जाता है. वहीं, अब नितेश तिवारी तो 4000 करोड़ में 'रामायण' लेकर आ रहे हैं तो इसका लोगों में अलग ही क्रेज है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश और रवि दुबे के साथ ही रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Vs Godzilla: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला' और 'रामायण' में होगी धांसू टक्कर
किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला' और 'रामायण' में होगी धांसू टक्कर
Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
Thursday Box Office Collection Live: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Advertisement

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget