एक्सप्लोरर

काम की तंगी से गुजर रही सरोज खान को मिला था सलमान खान का साथ, पहले लगाए थे ये आरोप

सरोज खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कोरियग्राफर थीं. लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर काम मिलने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे.

सरोज खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कोरियग्राफर थीं. उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियाग्राफी की. उन्होंने तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीते. लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर काम मिलने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे.

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी से लेकर आलिया भट्ट को कोरियोग्राफ कर चुकीं थी सरोज खान, ये हैं उनके सुपरहिट गाने

सलमान खान ने किया वादा

सरोज खान को काम नहीं मिलने खबरें मीडिया में आने के बाद सलमान खान उनसे मिले और उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम देने का बाद किया. सलमान खान और सरोज खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' और अंदाज अपना अपना सहित कई फिल्मों में पहले ही काम कर चुके थे. सरोज खान ने इंटरव्यू में कहा, 'जब हम मिले, सलमान खान ने मुझसे पूछा कि मैं इन दिनों क्या कर रही हूं. मैंने उनसे ईमानदारी से कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है. और मैं यंग एक्ट्रेसेस को भारतीय शास्त्रीय डांस सिखा रही हूं. ये सुनते ही, उन्होंने कहा कि अब, आप मेरे साथ काम करोगी. मैं जानती हूं कि सलमान खान अपने जुबान के पक्के हैं, वह अपना वादा पूरा करेंगे. '

फिल्म 'कलंक' और 'मणिकर्णिका' में की कोरियाग्राफी

हालांकि सरोज खान को सलमान खान की किसी फिल्म में कोरियाग्राफ के लिए अभी तक मौका नहीं मिला. उन्होंने करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' के एक सॉन्ग तबाह हो गए कोरियाग्राफ किया और उससे पहले उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' के सॉन्ग राजाजी को कोरियाग्राफ किया. ये दोनों ही फिल्में पिछले साल रिलीज हुई थी.

Saroj Khan: 13 साल की उम्र में कर ली थी शादी, बच्चों के जन्म के बाद पता चला था पहले से शादीशुदा हैं पति

सलमान खान पर लगाया था ये आरोप सरोज खान ने साल 2016 में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान पर उन्हें इग्नोर करने का आरोप लगाया था. सरोज खान ने कहा था कि एक बार एक पेशेंट सलमान खान से बात करना चाहती थी. इसी के सिलसिले में सरोज खान ने अपने एक साथी से कहा कि वो सलमान खान को फोन दें और कहें कि मास्टर जी बात करना चाहती हैं. सरोज खान ने कहा कि सलमान ने उनका फोन लेने से इंकार कर दिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि ''ये बेहद बुरा रवैया है वो मुझे जानते हैं और कितनी फिल्मों में हमने साथ में काम किया है. लेकिन इस तरह का व्यवहार अपमानीय है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रिटायरमेंट का कोई सवाल नहीं उठता...', बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, बर्थडे पर पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
Video: 'मेरे जोक्स को एक ही ऑडियंस मिली...', काजोल के बर्थडे पर अजय देवगन का मजेदार पोस्ट
अजय देवगन ने काजोल पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया मजेदार वीडियो
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget