एक्सप्लोरर

श्रीदेवी से लेकर आलिया भट्ट को कोरियोग्राफ कर चुकीं थी सरोज खान, ये हैं उनके सुपरहिट गाने

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर और डांसर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सरोज खान ने कई फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की, जिनमें मिस्टर इंडिया, चांदनी, तेजाब, बेटा, देवदास भी शामिल हैं.

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है. वह 72 साल की थीं. सांस लेने में शिकायत होने के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया. कुछ दिन पहले भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उनका कोविड 19 टेस्ट भी हुआ था, जोकि नेगेटिव आया था.

सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कोरियोग्राफी के चलते एक खास जगह प्राप्त थी . उन्होंने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरियोग्राफ किया था. सरोज खान ने लगभग दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियाग्राफी की थी. कोरियोग्राफी से पहले सरोज खान 50 के दशक में ब्रैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था. साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

सरोज खान ने कई फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की, जिनमें मिस्टर इंडिया, चांदनी, तेजाब, बेटा, देवदास भी शामिल हैं.  सरोज खान ने माधुरी दीक्षित का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'धक धक करने लगा' को भी कोरियाग्राफ किया. फिल्म 'बेटा' के  इस सॉन्ग के बाद से ही माधुरी दीक्षित को लोग धक धक गर्ल के नाम से जानने लगे.

फिल्म 'कलंक' के सॉन्ग तबाह हो गए में को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था. इसमें भी माधुरी दीक्षित परफॉर्म करती हुईं नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने इसी फिल्म के लिए आलिया भट्ट के डांस को भी कोरियाग्राफ किया था.

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और श्रीदेवी पर फिल्माया गया सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'हवा हवाई' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था.

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'तम्मा तम्मा दे दे' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था. इस गाने डांस स्टेप को आज भी फन मूड के लिए कॉपी करते हैं.

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म देवदास के पॉपुलर डांस को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया. ये गाना भी फिल्म की तरह सुपरहिट हुआ था.

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, दिल का दौरा पड़ने से कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन
'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त
'पापा रवि किशन से लेनी होगी परमिशन', रीवा किशन ने डेटिंग को लेकर कह दी ये बात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget