एक्सप्लोरर

SANJU ने बनाए Box Office पर ये 5 रिकॉर्ड, लेकिन नहीं तोड़ पाई ये बड़ा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की 'संजू' आए दिन सफलता की एक नई कहानी लिख रही है. बंपर कमाई और क्रिटिक्स के जबरदस्त रिएक्शन के बाद भी रणबीर कपूर बॉलीवुड का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. फिल्म ने यूं तो सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री पाई है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की 'संजू' आए दिन सफलता की एक नई कहानी लिख रही है. बंपर कमाई और क्रिटिक्स के जबरदस्त रिएक्शन के बाद भी रणबीर कपूर बॉलीवुड का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. फिल्म ने यूं तो सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री पाई है. लेकिन अगर हम बात करें रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो 'संजू' काफी पीछे नजर आ रही हैं. ये भी पढ़ें: मंदसौर गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, कहा- इन राक्षसों को कड़ी सजा दो बॉक्स ऑफिस के ऑलटाइम बादशाह फिलहाल 'बाहुबली' प्रभास ही बने हुए हैं. प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 128 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं, रणबीर कपूर की संजू ने तीन दिनों में कुल 120.06 करोड़ रुपए की कमाई की है. 'बाहुबली 2' ने पहले तीन दिन क्रमश: 41 करोड़, 40.5 करोड़ और 46.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ये भी पढ़ें: सिंगर अंकित तिवारी के पिता ने कांबली की पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत 'बाहुलबली 2' की कमाई में दूसरे दिन पहले के मुकाबले कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी थी. वहीं, अगर 'संजू' की बात करें फिल्म ने दूसरे दिन पहले के मुकाबले बढ़त हासिल की है. फिल्म ने तीनों दिन कमाई में शानदार बढ़त बनाते हुए क्रमश: 34.75 करोड़,  38.60 करोड़ और 46.71 करोड़  रुपए की कमाई की है. ये भी पढ़ें : BOX OFFICE: 'संजू' ने तोड़े बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड , जानें तीसरे दिन का कलेक्शन 'संजू' ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड
  • संजू एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली के नाम पर था. संजू ने तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं, बाहुबली ने तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • इस साल वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे पहले स्थान पर आ गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दीपिका की 'पद्मावत'. संजू की एंट्री के बाद टॉप 5 की बात करें तो दूसरे स्थान पर 'पद्मावत', तीसरे पर 'रेस 3', चौथे नंबर पर 'बागी 2' और पांचवे पर अजय देवगन की 'रेड' है.
  • रणबीर की संजू ने सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि सलमान खान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. संजू इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड सलमान की 'रेस 3' के पास था. 'रेस 3' ने पहले दिन 29.17 करोड़ कमाये थे, जबकि 'संजू' ने 34.75 करोड़ रुपए कमाए.
  • सिर्फ बॉलीवुड के नामी स्टार्स ही नहीं बल्कि रणबीर ने संजू से खुद अपना भी रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' ओपनिंग डे पर 21.56 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. लेकिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ फिल्म संजू पहले स्थान पर आ गई है.
  • इस सब के बाद सबसे बड़ा रिकॉर्ड जो रणबीर ने बनाया है वो है बॉलीवुड खान्स को पछाड़ने का. संजू की बंपर कमाई ने जो कमाल किया है वो शाहरुख , सलमान और आमिर खान की फिल्में भी नहीं कर पाई थी. इससे पहले आमिर खान की  'दंगल' ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 107.1 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, सलमान खान की 'सुल्तान' ने करीब 105.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन इन सब को पीछे छोड़ अब रणबीर की फिल्म ने 120 करोड़ की शानदार कमाई कर के कमाल कर दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget