एक्सप्लोरर

BOX OFFICE पर जारी है SANJU का धमाल, 9वें दिन की इतनी कमाई

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. लगतार दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई जबरदस्त तरीके से जारी है. 'संजू' ने नौंवे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई की है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. लगतार दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई जबरदस्त तरीके से जारी है. 'संजू' ने नौंवे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई की है. शनिवार की कमाई को मिलकार फिल्म अभी तक कुल 237 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस हिसाब से फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: ऐसे संजय दत्त बने थे रणबीर कपूर, सामने आया ये मेकिंग VIDEO

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्वीट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए लिखा,'' 9 दिन बाद संजू का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 237 करोड़ है. इस आंकड़े के हिसाब से फिल्म ऑल टाइम 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में संजू को एंट्री मिल गई. इस लिस्ट में संजू 9वें स्थान पर है. ''

बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड

रिलीज के बाद से ही संजू की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म के एक बाद एक कमाई के नए आयाम कायम कर रही है. पहले संजू ने दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा कमाने का रिकॉर्ड बनाया तो साथ ही सिर्फ तीन दिनों में करीब 120 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली.

ये भी पढ़ें: 'संजू' के रियल लाइफ 'कमली' ने लिखा भावुक लेटर, 'दहाड़ते रहो चीते'

इसके अलावा फिल्म ने ये 5 रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

  • संजू एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली के नाम पर था. संजू ने तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं, बाहुबली ने तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • इस साल वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे पहले स्थान पर आ गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दीपिका की 'पद्मावत'. संजू की एंट्री के बाद टॉप 5 की बात करें तो दूसरे स्थान पर 'पद्मावत', तीसरे पर 'रेस 3', चौथे नंबर पर 'बागी 2' और पांचवे पर अजय देवगन की 'रेड' है.
  • रणबीर की संजू ने सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि सलमान खान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. संजू इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. पहले ये रिकॉर्ड सलमान की 'रेस 3' के पास था. 'रेस 3' ने पहले दिन 29.17 करोड़ कमाये थे, जबकि 'संजू' ने 34.75 करोड़ रुपए कमाए.
  • सिर्फ बॉलीवुड के नामी स्टार्स ही नहीं बल्कि रणबीर ने संजू से खुद अपना भी रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' ओपनिंग डे पर 21.56 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. लेकिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ फिल्म संजू पहले स्थान पर आ गई है.
  • इस सब के बाद सबसे बड़ा रिकॉर्ड जो रणबीर ने बनाया है वो है बॉलीवुड खान्स को पछाड़ने का. संजू की बंपर कमाई ने जो कमाल किया है वो शाहरुख , सलमान और आमिर खान की फिल्में भी नहीं कर पाई थी. इससे पहले आमिर खान की  'दंगल' ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 107.1 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, सलमान खान की 'सुल्तान' ने करीब 105.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन इन सब को पीछे छोड़ अब रणबीर की फिल्म ने 120 करोड़ की शानदार कमाई कर के कमाल कर दिया है.

बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 3.30 बजे तक 31 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget