एक्सप्लोरर

जब हेमा मालिनी को पत्नी बनना चाहते थे संजीव कुमार, इस शर्त की वजह से दोनों के रिश्ते में आ गई थी दरार

एक दौर ऐसा था जब संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक दूसरे को काफी पसंद किया करते थे और शादी के बंधन में भी बंधना चाहते थे. लेकिन एक शर्त ने इनकी जिंदगी बदलकर रख दी थी.

बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर संजीव कुमार को कौन नहीं जानता है, उन्होंने फिल्मों में खूब नाम कमाया. 100 से अधिक फिल्मों में एक्टर ने अलग-अलग किरदार निभाए. संजीव कुमार ने महज 47 साल की उम्र में 1985 में दुनिया को अलविदा कह दिया. आज भी उनके फैंस उन्हें खूब याद करते हैं. संजीव कुमार की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी और संजीव कुमार के रिश्ते को लेकर उन दिनों काफी खबरें आया करती थीं. एक साथ इन दोनों ने सीता और गीता फिल्म में काम किया था. दोनों इसी दौरान एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. हालांकि ज्यादा दिनों तक दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया और रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई.

दोनों के अलग होने की वजह उनकी शादी को लेकर रखी गई शर्त को बताया गया. लेखक हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने उनकी बायोग्राफी में विस्तार से बताया है. उन्होंने इस बात की चर्चा की है कि आखिर किस वजह से दोनों के बीच दूरियां आईं. सीता और गीता फिल्म के हिट सॉन्ग हवा के साथ-साथ की शूटिंग के दौरान ये स्टार्स एक दूसरे के करीब आए थे. इस गाने की शूटिंग के दौरान पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दोनों के साथ एक दुर्घटना घटित हुई थी. दोनों को अपने से ज्यादा उस वक्त एक दूसरे की चिंता थी. कहा जाता है उसी दौरान से दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार महसूस होने लगा था. हेमा के लिए संजीव की मां ने भी मंजूरी दे दी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा जब भी उनकी मां के सामने होती थीं, तो सिर ढककर पैर छुआ करती थीं. साल 1991 में दिए गए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया था कि संजीव को एक विनम्र पत्नी चाहिए थीं, जो वो कभी नहीं हो सकतीं. उन्हें एक ऐसी पत्नी की चाहत थी, जो घर पर रहकर उनकी मां की सेवा करती. बता दें संजीव कुमार चाहते थे कि वो हेमा मालिनी से शादी करें. लेकिन हेमा ने इस वजह से दूरी बना ली थी. हालांकि ये भी कहा जाता है कि संजीव से सुलक्षणा पंडित बहुत प्यार करती थीं, लेकिन उनकी मोहब्बत को संजीव ने स्वीकार नहीं किया और आजीवन कुंवारे ही रहे. जबकि धर्मेंद्र से शादी कर हेमा मालिनी ने अपने एक्टिंग करियर को भी जारी रखा.

खबरें ऐसी हैं कि, संजीव कुमार अपनी मां शांताबेन के संग ढेर सारे मिठाई के डिब्बों को लेकर हेमा मालिनी के घर पहुंचे थे. वहीं एक्ट्रेस की मां भी उनसे मिलकर बहुत खुश थीं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी थी. हेमा की मां जया चक्रवर्ती का कहना था, 'मुझे खुशी है कि आप मेरी बेटी हेमा को अपनी बहू के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन मेरी शर्त है कि वह शादी के बाद भी अपने करियर को यूं ही जारी रखेगी.'

ये भी पढ़ें:- 'गॉडफादर' में सलमान खान की एंट्री होगी धमाकेदार, आइकॉनिक एक्शन सीक्वेंस किए जाएंगे रिक्रिएट

ये भी पढ़ें:- भाबी जी घर पर हैं की नई अनीता भाभी ने आखिर 2 साल से क्यों नहीं किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट? वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BREAKING: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
BREAKING: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
कॉमेडी के नाम पर अश्लील बातें बोलना पड़ा महंगा, हर्ष गुजराल और मधुर विरली तलब, 19 अक्टूबर को होगी पूछताछ
कॉमेडी के नाम पर अश्लील बातें बोलना पड़ा महंगा, हर्ष गुजराल और मधुर विरली तलब, 19 अक्टूबर को होगी पूछताछ
'मुझे तुम पर बहुत गर्व है...', सनी लियोनी ने गोद ली हुई बेटी निशा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीर
सनी लियोनी ने बेटी निशा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Jailer 2 BO Day 1 Prediction: वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? 'टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' से 'जवान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड!
वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget