एक्सप्लोरर

धर्मेंद्र नहीं संजीव कुमार संग होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, लेकिन एक शर्त की वजह से टूट गया था रिश्ता

Sanjeev Kumar-Hema Malini: कभी संजीव कुमार बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी संग शादी करना चाहते थे. लेकिन एक शर्त की वजह से इस जोड़ी का प्यार अधूरा रह गया था.

संजीव कुमार हिंदी सिनेमा के बेहद टैलेंटेड और शानदार अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और दर्शकों के दिलों पर राज किया. लेकिन जहां उन्होंने पर्दे पर दिल जीता, वहीं उनकी निजी जिंदगी दुखों से भरी रही थी. कई रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के बावजूद संजीव ने कभी शादी नहीं की और महज 47 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. हालांकि उनका हेमा मालिनी के साथ रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था. संजीव कपूर तो हेमा मालिनी संग शादी भी करना चाहते थे लेकिन एक शर्त की वजह से इस जोड़ी का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया था.

कैसे शुरू हुई थी संजीव कुमार और हेमा मालिनी की लव स्टोरी
संजीव कुमार और हेमा मालिनी की लव स्टोरी 1972 में 'सीता और गीता' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी. ‘एन एक्टर्स एक्टर’ नाम की एक बुक में हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने बताया है, "संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक-दूसरे से महाबलेश्वर की सड़कों पर स्केटिंग करते हुए 'हवा के साथ साथ' गाने की शूटिंग के दौरान मिले थे. किताब के मुताबिक, " हेमा मालिनी और संजीव कुमार दोनों ट्रॉली पर सवार थे, और ट्रॉली ढीली होकर एक चट्टान की ओर मुड़ गई. शुक्र था कि सड़क अंदर की ओर मुड़ी हुई थी और दोनों स्टार उस खतरनाक खाई से दूर जा गिरे. उन्हें इस हादसे में मामूली चोट लगी थी. मौत से बाल-बाल बचने के बाद संजीव और हेमा एक दूसरे के करीब आ गए थे.”

हेमा संग शादी करना चाहते थे संजीव कुमार
किताब के मुताबिक संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे. इसके बाद जरीवाल परिवार ने मद्रास में हेमा के परिवार से मिलने और एक्ट्रेस का हाथ मांगने का फैसला किया. संजीव और उनकी मां शांताबेन और हेमा मालिनी के घर शादी का प्रपोजल लेकर पहुंचे थे. शांताबेन मिठाई के डिब्बे लेकर हेमा के घर पहुंचीं और हेमा मालिनी की मां, जया चक्रवर्ती, संजीव के परिवार से मिलकर खुश भी हुई थीं.

 पहले तो सब कुछ सही लग रहा था. कल्चरल डिफरेंस भी कोई प्रॉब्लम नहीं बनी थी. लेकिन जल्द ही, हेमा का बढ़ता फिल्मी करियर एक बड़ी बाधा बन गया.

एक शर्त जिसने सब कुछ खत्म कर दिया
हेमा की मां जया चक्रवर्ती संजीव संग बेटी की शादी के लिए तैयार थीं लेकिन उनकी एक शर्त थी. उन्होंने कहा था कि वह तभी मानेंगी जब उनकी बेटी को शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने दिया जाए. किताब में लिखा है, "जरीवाला परिवार के लिए यह शर्त मानना ​​मुश्किल था. शांताबेन और संजीव शुरू से ही क्लियर थे कि वे हेमा को शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करने देंगे.

दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं था
हेमा को उम्मीद थी कि संजीव अपना मन बदल लेंगे और उन्हें फिल्मों में काम करने देंगे. दूसरी ओर, संजीव को लगा कि हेमा अपनी मां को उनके परिवार की इच्छा मानने के लिए मना लेंगी. लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं था. और फिर एक शर्त की वजह से संजीव और हेमा मालिनी का रिश्ता टूट गया.

बाद में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी कर ली और संजीव कुमार ताउम्र कुंवारे ही रहे.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20:तीसरे बुधवार घटी 'सितारे जमीन पर' की कमाई, लेकिन 'रेड 2' को देने वाली है मात! जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के हुई पार
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget