एक्सप्लोरर

भंसाली ने कैंसिल की जयपुर में 'पद्मावती' की शूटिंग

जयपुर: फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने जयपुर में अपनी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग कैंसिल करने का फैसला लिया है. यह फैसला फिल्म के सेट पर शुक्रवार को करणी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद लिया गया.

भंसाली के करीबी सूत्र ने बताया, "उन्होंने (भंसाली) सामान पैक कर लिया है और कहा है कि वह फिर कभी जयपुर में शूटिंग नहीं करेंगे." सूत्र के यह भी बताया कि भंसाली ने मुंबई में सेट लगाने का फैसला किया है और वहां आगे की शूटिंग होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की यूनिट शाम को मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अभिनीत 'पद्मावती' में दिल्ली के मध्य युगीन शासक अलाउद्दीन खिलजी की कहानी है, जो राजपूत रानी पद्मावती से प्रेम करने लगता है. भंसाली शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे के आसपास जयगढ़ किला में 'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे थे, जब करणी सेना के कुछ सदस्य वहां पहुंचकर विरोध जताने लगे. उन्होंने भंसाली और यूनिट के लोगों के साथ बदसलूकी की. वहां पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भंसाली को शूटिंग रोकनी पड़ी. स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. करणी सेना के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह कल्वी ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह (भंसाली) ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर रहे हैं. हम उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देंगे." कल्वी ने बताया कि उन्होंने भंसाली को कई बार पत्र लिखकर इतिहास को सही ढंग से पेश करने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी. करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने कहा, "वह ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करके पद्मावती को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है." क्यों हो रहा है विरोध? bhanshali-580x359 हंगामा करने वाले संगठन करणी सेना का दावा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है. करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है. करणी सेना खुद को राजपूतों के हितों का रक्षक बताती है और राजस्थान में काम करती है. करणी सेना का दावा है कि रानी पद्मावती राजपूत थीं और उनकी छवि फिल्म में गलत तरीके से दिखाई गई इसलिए उसने प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget