एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ, हो सकते हैं कई खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में आज हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम फ़िल्मनिर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे.

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में आज हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम फ़िल्मनिर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे. फ़िल्म 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर पुलिस पुछताछ करने पुलिस ने उन्हें समन भेजा था. जिसके मंज़ूर करते हुए संजय लीला भंसाली सोमवार दोपहर 12.30 बजे अपना लीगल टीम के साथ बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे.

पुलिस को जानकारी मिली है कि ये फ़िल्म रामलीला और बाजीराव मस्तानी सुशांत को ऑफ़र होनी थी लेकिन प्रोडक्शन हाउस के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत ये फ़िल्में नहीं कर सके. इस जानकारी में कितनी सच्चाई है और क्या वाक़ई में सुशांत के डिप्रेशन में जाने की शुरुआत ये दो फ़िल्मों को ना कर पाने की वजह से हुई थी? इन सवालों के जवाब जानने के लिए ही पुलिस ने संजय लीला भंसाली को पुछताछ के लिए तलब किया है. भंसाली के बयान में आने वाली जानकारियों के आधार पर ही पुलिस की आगे की जांच की दिशा तय होगी.

वहीं, पुलिस भंसाली से सुशांत के इंडस्ट्री में लोगों से संबंध, तनाव और रिश्तों के बारे में भी पुछताछ करेगी ताकि कोई ठोस जानकारी सुशांत की मौत के मामले में मिल सके. इस मामले में संजय लीला भंसाली 29वे शख़्स होंगे जिनका बयान दर्ज किया गया है.

पुलिस को जानकारी मिली है कि संजय लीला भंसाली सुशांत सिंह राजपूत को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी और रामलीला में कास्ट करना चाहते थे. लेकिन एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ हुए कॉनट्रैक्ट के कारण सुशांत को ये फिल्म नहीं मिल सकी. और इसीलिए सुशांत और प्रोडक्शन हाउस के रिश्ते में तनाव निर्माण हुआ क्योंकि सुशांत ये फ़िल्म करना चाहते थे लेकिन प्रोडक्शन हाउस उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज़ नहीं किया.

कुछ सूत्रों ने पुलिस को सूचित किया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बाद, फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े लोगों ने सुशांत को अकेला करने की लगातार कोशिश की जिससे सुशांत को फ़िल्में मिलना भी मुश्किल हो गया था. लेकिन सुशांत ने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर 'एम एस धोनी' जैसी बड़ी फ़िल्में की जिसके बाद भी सुशांत की मुश्किलें कम नहीं हुई.

View this post on Instagram
 

सुशांत सिंह राजपूत केस में फ़िल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे. फ़िल्म रामलीला और बाजीराव मस्तानी को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. कहा जा रहा है कि ये फ़िल्में सुशांत को ऑफ़र होनी थी लेकिन सुशांत ये फ़िल्में नहीं कर सके. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी और उनके फैंस लगातार इस मामले की सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं. ⠀ ⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ abplive.com⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ ⠀ #SushantSinghSuicide #SushantSingh #SushantSinghRajpoot #Mumbai #sanjayleelabhansali #Bandra #Mumbaipolice #filmsofindia #Bollywood #Nepotism #ABPNews

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

सुशांत ने इस प्रोडक्शन हाउस में काम ना करने के लिए भी अपनी कुछ नज़दीकी हीरोइन को भी कहा था. इसलिए पुलिस संजय लीला भंसाली से पूछताछ करने जा रही है ताकि ये पता चल सके कि इस जानकारी में कितना सच है और कितना झूठ.

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की पुलिस जांच दिन-ब-दिन गहराती जा रही है. इस संबंध में अब तक 28 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और उनके बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं.

पुलिस ने यशराज फिल्मज की कर्ताधर्ता कास्टिंग डिरेकटर शानू शर्मा से भी पूछताछ की है वहीं यशराज के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी तहक़ीक़ात जारी है. बताया जा रहा है जब सुशांत को रामलीला और बाज़ीराव मस्तानी ऑफ़र की गई थी तब सुशांत यशराज फिल्मज की ही पानी फ़िल्म पर काम कर रहे थे जो कभी बन नहीं सकी. पुलिस इस मामले में पानी फ़िल्म के डिरेकटर शेखर कपूर से भी पूछताछ करेगी.

इनके अलावा अब तक दर्ज किए गए बयानों में सुशांत के परिवार, उनके दोस्तों, साथ ही उनके दोस्तों और फिल्म उद्योग में सह-कलाकारों के जवाब शामिल हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली लेकिन मुंबई पुलिस फिलहाल उनके अवसाद के कारणों की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
Video: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी लग्जरी थार रॉक्स, अपने हाथों से की पूजा, लेकिन एक्ट्रेस के कपड़े देखकर भड़क गए लोग
मलाइका अरोड़ा ने की नई कार की पूजा, लेकिन कपड़े देखकर भड़क गए लोग

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget