एक्सप्लोरर

'साकी साकी' के ओरिजिनल वर्ज़न में नज़र आए थे संजय दत्त, अब गाने को रीमेक करने पर दिया ये बयान

संजय दत्त आने वाले दिनों में आशुतोष गोवारिकर की मच अवेटेड फिल्म 'पानीपत' में नज़र आएंगे. इसके अलावा वो रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में भी काम करेंगे.

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'बाटला हाउस' में संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर के सुपरहिट गाने 'साकी साकी' को रीक्रिएट किया गया है. इस नए वर्ज़न में नोरा फतेही अपनी डांस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं. जबकि ओरिजिनल गाने में संजय दत्त और कोएना मित्रा दिखाई दिए थे.

इस नए गाने की रिलीज़ के बाद कोएना मित्रा ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि उनको साकी साकी का नया वर्ज़न पसंद नहीं आया. अब ओरिजिनल गाने में अभिनेता के तौर पर नज़र आए संजय दत्त ने भी इस रीमेक पर अपनी राय ज़ाहिर की है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब संजय दत्त से 'साकी साकी' के रीमेक पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, "ये बहुत अच्छा है. अगर गाना दोबारा बनाया गया है इसका मतलब है कि ये आज भी पसंद किया जा रहा है. इसलिए ये एक अच्छी चीज़ है."

आपको बता दें की साकी साकी के रीमेक वर्ज़न के लिरिक्स तनिश्क बागची ने लिखे हैं, जबकि इसे नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार और बी प्राक ने गाया है. संगीत भी तनिश्क बाग्ची ने ही दिया है. ओरिजिनल वर्ज़न को सुखविंदर सिंह और सुनीधी चौहान ने गाया था.

संजय दत्त के फिल्मों की बात करें तो वो आने वाले दिनों में आशुतोष गोवारिकर की मच अवेटेड फिल्म 'पानीपत' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे सितारे भी दिखाई देंगे. इसके अलावा वो रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा में भी काम करेंगे.

यहां देखें गाना...

यहां देखें ओरिजिनल गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget