एक्सप्लोरर
दुबई में संजय दत्त और मान्यता ने सेलिब्रेट किया बच्चों का बर्थडे, देखिए तस्वीरें
हाल ही में सजय दत्त ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की है और उसके बाद छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे हैं. यहां संजय दत्त ने बीते वीकेंड अपने दोनों ट्वीन बच्चों का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है.

नई दिल्ली: अभिनेता संजय दत्त इन दिनों परिवार के साथ दुबई में हैं. हाल ही में सजय दत्त ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की है और उसके बाद छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे हैं. यहां संजय दत्त ने बीते वीकेंड अपने दोनों ट्वीन बच्चों का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है. सजंय दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
इसके अलावा मान्यता दत्त ने भी अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की है.View this post on InstagramMay God bless you two with a lifetime of love and happiness! Happy Birthday my babies.
आपको बता दें कि संजय दत्त के ये दोनों बच्चे आठ साल के हो चुके हैं. बेटे का नाम है शाहरान और बेटी का नाम इकरा है. दोनों का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था. इस सेलिब्रेशन की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि पिछले दिनों संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया. जल्द ही संजय दत्त फिल्म 'कलंक' में नज़र आएंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म 'सड़क 2' का भी ऐलान कुछ दिनों पहले ही हुआ है. VIDEO: सास, बहू और साजिश का फुल एपिसोड | 23 अक्टूबर 2018
और पढ़ें
Source: IOCL
























