एक्सप्लोरर
माल्टा से जल्द लौटेंगे सलमान खान, पूरा हुआ 'भारत' का पहला शेड्यूल
अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' में साथ काम कर रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ ने माल्टा में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म-निर्देशक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. इससे पहले दोनों निर्देशक के साथ 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं.

नई दिल्ली: अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' में साथ काम कर रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ ने माल्टा में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म-निर्देशक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. इससे पहले दोनों निर्देशक के साथ 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं. फिल्म के सेट से दोनों काफी तस्वीरें साझा करते रहे हैं. अब, फिल्म-निर्देशक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान और कैटरीना की खूबसूरत तस्वीर साझा की और फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की .
तस्वीर में सलमान खान, कैटरीना कैफ का हाथ पकड़े हुए हैं. इसमें वह शेरवानी और मैचिंग पैंट पहने हैं. वहीं कैटरीना हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सलमान ने हाल ही में तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आए थे. 'भारत' में अभिनेता सुनील ग्रोवर भी हैं. यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी.Malta schedule wrapped .... @Bharat_TheFilm @BeingSalmanKhan #katrinakaif pic.twitter.com/aaT1YDItJB
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) August 25, 2018
फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू और नोरा फतेही जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक अडेप्टेशन है. 'भारत' ईद 2019 में रिलीज होगी.
और पढ़ें
Source: IOCL























