एक्सप्लोरर

सलमान खान मुफ्त में कोरोना मरीजों को देंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सलमान खान ने इस काम के लिए मुंबई में कांग्रेस पार्टी से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से हाथ मिलाया है जो वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस के विधायक हैं.

मुंबई: सलमान खान पिछले साल कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से ही जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं. सलमान खान अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देकर उनकी मदद करेंगे. ऐसे 650 कंसंट्रेटर्स की खेप आज रात तक मुंबई पहुंच चुकी है.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने इस काम के लिए मुंबई में कांग्रेस पार्टी से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से हाथ मिलाया है जो वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस के विधायक हैं.

जिस वक्त विदेशों से मंगाये गये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप का एक हिस्सा टेम्पो से उतारा जा रहा था, उस वक्त एबीपी न्यूज़ मौके पर मौजूद था. इस मौके पर बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने एबीपी न्यूज़ से बात की और बताया कि किस तरह से उन्होंने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की‌ मदद से कोरोना मरीजों की मदद करने की तैयारी सलमान खा‌न के साथ की है.

बाबा सिद्दीकी ने कहा, "हम इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को पहले मुंबई में जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाएंगे. इसके अलावा हम महाराष्ट्र ‌के अलग-अलग इलाकों में इन्हें मदद के तौर पर देंगे. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ी और मांग बढ़ी तो हम इन्हें महाराष्ट्र के अलावा गोवा, बिहार आदि तमाम जगहों पर मुफ्त में पहुंचाने की कोशिश करेंगे." उन्होंने बताया कि इनका आयात पोलैंड, दुबई, यूके जैसे अलग-अलग देशों से किया गया है. उल्लेखनीय है कि सलमान खान‌ ने इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को मुफ्त में पाने के लिए एक हेल्प नंबर: 8451869785 भी सोशल मीडिया के जरिए जारी किया है.

अलग-अलग आकार और क्षमताओं के हैं कंसंट्रेटर्स
कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी कहते हैं, "ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अलग-अलग आकार और अलग-अलग क्षमताओं के हैं. इनकी क्षमता दो लीटर से लेकर 9 लीटर तक है और कोरोना मरीजों की जरूरत और मांग के मुताबिक इन्हें सप्लाई किया जाएगा." 

जीशान और बाबा सिद्दीकी बताते हैं कि इन कंसंट्रेटर्स को मुफ्त में इस्तेमाल करनेवाले मरीजों को इस्तेमाल करने के बाद इन्हें वापस करना होगा ताकि अन्य कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके. जीशान कहते हैं, "वापस लौटाए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को हम एक खास तरीके से सैनिटाइज करेंगे और फिर इन्हें फिर से इस्तेमाल के लिए आगे बढ़ाएंगे."


सलमान खान मुफ्त में कोरोना मरीजों को देंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बाबा और जीशान सिद्दीकी ने सलमान खान‌ के 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फिलहाल उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की संख्या को लेकर किसी तरह का कोई टारगेट नहीं रखा है. वे कहते हैं, "अब तक 650 छोटे-बड़े ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स आयात किये जा चुके हैं. रोजाना की मांग के आधार पर वे सभी इस बात का फैसला करेंगे कि आगे और कितनी संख्या में इनका आयात किया जाना है. उम्मीद करते हैं कि जब तक कोरोना का संकट बरकरार रहेगा,  सलमान खान और हम दोनों इस तरह से कोरोना मरीजों की मदद‌ करते रहेंगे."

उल्लेखनीय है कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सलमान खान‌ ने प्रत्येक मजदूर को‌ 3,000 रुपये के हिसाब से बॉलीवुड के 23,000 दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराये थे तो वहीं हाल ही में 25,000 दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये के हिसाब से कुल 3.75 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था. इसके अलावा सलमान की ओर से रोजाना  पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के‌ फ्रंटलाइन वर्करों को नाश्ता पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

पुलवामा: स्वास्थ्यकर्मी नुसरत आरा ने कायम की मिसाल, 5 हजार से अधिक लोगों को लगाया कोरोना वैक्सीन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget