एक्सप्लोरर

काला हिरन शिकार मामले में सलमान ने बयान दर्ज कराया, खुद को बताया बेगुनाह

जोधपुर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 18 साल पुराने काले हिरन के शिकार मामले में अदालत में अपने बयान दर्ज कराए और इस मामले में खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाया गया है.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने 51 साल के एक्टर से 65 सवाल पूछे जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. सलमान ने अदालत से कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से कभी शिकार के लिए नहीं गए.

अभिनेता ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर अपनी बात साबित करने के लिए सबूत पेश करेंगे. अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 15 फरवरी को करेगी. सलमान इस मामले के अन्य सहआरोपियों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू के साथ सुबह साढ़े ग्यारह बजे अदालत में पेश हुए.

सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, ‘‘सलमान से मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ शिकार के आरोपों से जुड़े 65 सवाल पूछे लेकिन उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया तथा खुद को निर्दोष बताया.’’ सारस्वत ने कहा कि उनके मुवक्किल ने कोई अपराध नहीं किया है.

फिल्म की शूटिंग के बाद वह होटल में ही रहते थे, उन्हें इस मामले में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख पर हम उनकी बेगुनाही के सुबूत पेश करेंगे. अन्य सहआरेापियों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए अपने जवाब केवल ‘हां’ या ‘नहीं’ में दिए लेकिन उन्होंने अपने बचाव के समर्थन में कोई सबूत पेश करने से इंकार किया.

सलमान वहां एक घंटे तक रुके और बयान दर्ज कराने के बाद तत्काल रवाना हो गए. अन्य कलाकार ढाई घंटे अदालत में रूके. मजिस्ट्रेट ने सबसे पहले एक स्थानीय सह कलाकार दुष्यंत सिंह का बयान दर्ज किया जिसके बाद सलमान और अन्य के बयान दर्ज हुए.

अदालत में सलमान चेहरे से सहज नजर आ रहे थे जबकि अन्य कलाकार थोड़े तनाव में थे. अदालत ने सैफ, सेानाली, नीलम और तब्बू से 61 . 61 सवाल पूछे. सहआरोपियों के वकील केके व्यास ने कहा कि वे अपने बचाव में कोई सबूत पेश करना नहीं चाहते क्योंकि इन्हें अदालत में पहले ही पेश किया जा चुका है.

इससे पहले, अदालत ने सलमान और अन्य सह आरोपियों को साल 1998 में कंकणी गांव में काले हिरन के शिकार मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget