'सैकरेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही सलमान की हीरोइन ने किया ये खुलासा
सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत इन दिनों वेब सीरीज 'सैकरेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैं.

मुंबई: सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत इन दिनों वेब सीरीज 'सैकरेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही हैं. हाल ही में उन्होंने मीडिया से अपने किरदार के बारे में बात की है. अभिनेत्री कुब्रा सैत का कहना है कि ट्रांसजेंडर को पर्दे पर निभाना काफी मुश्किल है क्योंकि इसकी तैयारी के लिए उनके पास कोई आइडिया नहीं था. कुब्रा ने आईएएनएस को दिए बयान में बताया, 'सैकरेड गेम्स' वास्तव में मेरे अभिनय करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव बन गया है. एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना आसान नहीं है क्योंकि शायद ही कोई संदर्भ मौजूद हो जिसे आप स्रोत बना सकते हों और उससे मदद ले सकते हों."
इसके आगे बात करते हुए कुब्रा ने कहा, "मैंने खुद से इस पर काम किया और मुझसे सेट पर जो करने के लिए कहा गया उसे करने की कोशिश की. मुझे आशा है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा." कुब्रा जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्यॉय' में नजर आएंगी. आपको बता दें कि कुब्रा साल 2012 में 'जोड़ी ब्रेकर्स' और साल 2016 में फिल्म 'सुल्तान' में नजर आ चुकी हैं.
'सैकरेड गेम्स' में कुब्रा के साथ अभिनेता सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्धीकी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. 'सैकरेड गेम्स' की बात करें तो ये फिल्म साल 2006 में आए विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है. इस वेब सीरीज में राधिका आप्टे आंजलि नाम की एक इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर का किरदार निभाती दिखाई देंगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि कुब्रा रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' के साथ साथ अटल बालाजी की बेव सीरीज 'ए फैमिली' में भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी. (एजेंसी इनपुट)
Source: IOCL























