मुंबई पुलिस के इस काम से बेहद खुश हुए Salman Khan, ट्वीट कर कही दिल छू लेने वाली बात
Salman Khan On Child Trafficking : हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए.

Salman Khan Praised Mumbai Police : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों को लेकर जितना एक्टिव रहते हैं, उतना वह सामाजिक मुद्दों के प्रति भी जागरुक रहते हैं. सलमान खान हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसे देख सलमान खान उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. एक्टर ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
दरअसल, मुंबई पुलिस ने हाल ही में चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर एक सराहनीय काम किया है. कुछ दिन पहले एक बच्ची का अपहरण हो गया था. दो लोगों ने एक बच्ची को किडनैप कर लिया था. काफी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस ने बच्ची को ढूंढ लिया. एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लिखा, “@rpfcrsur के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने 1 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वह इस जुर्म से बचने के लिए सोलापुर भाग गए थे, लेकिन उनका पता लगा लिया गया है और बच्चे को मां को सौंप दिया गया है.”
2 persons accused of allegedly kidnapping a 1 y/o were arrested by Crime Branch Unit 9 in collaboration with @rpfcrsur
— मुंबई पोलीस - Mumbai Police (@MumbaiPolice) November 3, 2022
They had fled to Solapur to hide their tracks but were traced down.
The child was reunited with her mother.#MumbaiCaseFiles pic.twitter.com/NfTyshfEp4
सलमान खान ने की मुंबई पुलिस की तारीफ
मुंबई पुलिस के इस सराहनीय काम को देखते हुए सलमान खान उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. ट्वीट कर सलमान खान ने कहा, “मुंबई पुलिस, भगवान आपको आशीर्वाद दे. आप लोगों को बहुत शक्ति, प्रार्थना और दुआ. चाइल्ड ट्रैफिकिंग इंसानों के द्वारा सबसे जघन्य अपराध होता है. इन क्रिमिनल्स और उनके सपोर्ट्स को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. प्रार्थना करें कि सभी बच्चे मिल जाएं और अपने माता-पिता के पास वापस आ जाएं.”
God bless mumbai police! More power, prayers n Duas to u. The most heinous crime committed by humans is child trafficking, these criminals n their supporters should be severely punished. Pray that all kids are found and returned to their parents. @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 4, 2022
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ को होस्ट कर रहे हैं. जल्द ही उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी आने वाली है.
यह भी पढ़ें- Sonu Sood ने दिखाई इंसानियत, फैंस बोले 'कलयुग के भगवान हैं आप', जानें पूरा मामला






















