एक्सप्लोरर

Watch: अपने बर्थडे पर सौतन हेलन का हाथ थाम खूब नाचीं Salman Khan की मां सलमा, बॉन्डिंग देख हैरान हुए लोग

Salma Khan Danced With Helen: अपने बर्थडे के मौके पर सलमान खान की मां सलमा खान ने अपनी सौतन हेलन संग खूब डांस किया. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Salman Khan Mother Salma Khan Danced With Helen:  सलमान खान की मां सलमा खान ने हाल ही में अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर सलमा खान अपनी फैमिली से साथ मस्ती करती नजर आईं. फिलहाल सलमा खान के बर्थडे की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. इनमें एक वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा है. दरअसल वायरल वीडियो में सलमान खान की मां सलमा अपनी सौतन हेलन संग डांस करती नजर आ रही है.

अपने बर्थडे पर सौतन हेलन का हाथ थाम सलमा खान ने किया डांस
 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमा खान के बर्थडे के मौके पर एक शानदार पार्टी होस्ट की गई थी. जिसमें उनकी बेटियां अलवीरा और अर्पिता के साथ ही उनके बेटे सोहेल खान और नाती-पोते भी पहुंचे थे. वायरल हो रहे एक वीडियो में सलमा खान अपने शौहर सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन का हाथ थामे हुए डांसिंग क्वीन पर थिरकती नजर आ रही हैं. दोनों की इस बॉन्डिंग की हर कोई तारीफ कर रहा हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deanne Panday (@deannepanday)

सलमा खान ने काटा खास केक
दूसरे वीडियो में सोहेल खान अपनी मां सलमा के साथ डांस करते नजर आए. इस दौरान सोहेल भी अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आए. एक और वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की मां सलमा के बर्थडे के लिए खास केक भी मंगवाया गया था. सलमान ने अपने परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में पहले केक पर लगी कैंडल्स बुझाईं और फिर केक काटा. इस दौरान पार्टी में आए गेस्ट 'बार-बार दिन ये आए' गाना गाते हुए नजर आए.

सलमान खान ने भी अपनी मदर इंडिया को बर्थडे किया विश
सलमान खान ने भी एक वीडियो शेयर कर अपनी मां सलमा खान को बर्थडे विश किया. वीडियो में सलमा अपने बेटों के साथ डांस करती नजर आईं. वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ''मम्म्म्मी, जन्मदिन मुबारक हो... मदर इंडिया, हमारी दुनिया.''

 

सलमा और हेलन में है स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
बता दें कि सलमा खान ने हेलेन के साथ अपने पति सलीम की शादी को ना केवल स्वीकार किया बल्कि आज वे अपनी सौतन संग एक करीबी रिश्ता शेयर करती हैं. सलमा और हेलेन दोनों को अक्सर सभी बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है. ज़ूम के साथ एक पुराने इंटरव्य़ू में, सलीम खान ने एक बार याद किया था कि कैसे उन्होंने सलमा खान और उनके बच्चों को अपनी दूसरी शादी की खबर दी थी.

उन्होंने कहा था, ''हेलेन से शादी करने का मेरा फैसला इसलिए नहीं था कि मैं अपनी शादी से परेशान था या निराश था. यह कोई अचानक फैसला नहीं था कि मैं हेलेन से शादी करना चाहता हूं. मुझे काफी समय लग गया. मैं पहला इंसान था जिसने सलमा को बताया कि हेलेन मेरी जिंदगी में है, इससे पहले कि वह इसे गॉसिप मैग्दीन या किसी और से सुन पाती."

ये भी पढ़ें:-दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget