एक्सप्लोरर

गोविंदा की वजह से चलती शूटिंग छोड़कर चले गए थे सलमान खान, डायरेक्टर ने लगाई थी एक्टर को लताड़

Govinda Movie Partner Kissa: एक्टर बॉलीवुड इन दिनों अपनी पर्सल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच हम आपके लिए उनका दिलचस्प किस्सा ढूंढकर लाए हैं.

Govinda Salman Khan Kissa: गोविंदा का नाम उन स्टार्स में शुमार हैं. जो 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे. एक्टर ने अपने लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी और अपने डांस मूव्स से भी लोगों का खूब दिल जीता. लेकिन एक्टर की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब स्टारडम का खुमार उनके सिर चढ़ गया और वो अर्श से फर्श पर आ गए. ऐसे में कुछ सालों घर पर बैठने के बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘पार्टनर’ से कमबैक किया था. आज इसी से जुड़ा एक किस्सा आपके लिए लाए हैं....

गोविंदा की वजह से सलमान ने क्यों बंद की शूटिंग?

सलमान खान और गोविंदा की फिल्म ‘पार्टनर’ ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्म के सेट पर गोविंदा ने कुछ ऐसा कर दिया था. जिसकी वजह से सलमान दो महीने शूटिंग छोड़कर चले गए थे. ये देखकर फिल्म के डायरेक्टर भी गोविंदा पर खूब भड़के थे. इसका खुलासा खुद गोविंदा ने ही कपिल शर्मा की शो पर किया था.

गोविंदा ने कही थी एक्टर से ये बात

गोविंदा ने बताया था कि, ‘जब पार्टनर मैंने साइन कर ली तो एक दिन सलमान मेरे पास आए और बोले-चीची भईया..मैंने सुना है आप जिसके साथ काम करते हैं उसका रोल खा जाते हैं. तो मुझे ये बताओं कि मैं क्या करूं जो आप मुझे इस फिल्म में खा ना पाओ. तब मैंने कहा कि, अरे अब तो मैं हीरो नहीं दिखता, पेट निकला है. लेकिन आप हेयर स्टाइल थोड़ा सा अट्रैक्टिव करो और अच्छे से बॉडी बना लो तो अच्छा रहेगा.’

गोविंदा पर खूब भड़के थे फिल्म के डायरेक्टर

गोविंदा आगे कहते हैं कि, ‘इसके बाद मुझे सीधा डेविड का फोन आया. वो मुझपर भड़कने लगे. उन्होंने कहा कि अरे तूने क्या कह दिया, अब सलमान तो गया, वो बॉडी और पर्सनालिटी बनाने में लग गया. तूने मेरी फिल्म बंद करवा दी. अब 2 महीने तक हम कुछ भी शूट नहीं कर पाएंगे.’ बता दें कि फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. महज 28 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 99.66 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें -

रूहान का क्या होगा...? दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर, टेंशन में शोएब इब्राहिम सहित पूरा परिवार

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget