एक्सप्लोरर

Watch: सलमान खान के घर अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर! लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बीच एक्टर ने उठाया ये बड़ा कदम

Salman Khan: सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही है. अब एक्टर ने अपने घर की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करते हुए घर की बालकनी बुलेटप्रूफ करवा ली है.

Salman Khan Galaxy Apartment Security: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. पिछले साल एक्टर के मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी की गई थी. ऐसे में एक्टर की सुरक्षा में इजाफा किया गया था. वहीं अब उनके घर की सिक्योरिटी को भी काफी टाइट कर दिया गया है. 

सलमान खान के घर की बालकनी हुई बुलेटप्रूफ
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रेनोवेशन का काम चल रहा है. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सिकंदर एक्टर के घर की सुरक्षा को चाकचौबंद करते हुए उनकी बालकनी को बुलेट प्रूफ ग्लास से कवर किया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कारीगर सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को ब्लू शीट से कवर करते हुए नजर आ रहे हैं. कहा जा है कि ये ब्लू शीट बुलेटप्रूफ है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दे कि अप्रैल 2024 में, मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई गईं. बाद में, यह बताया गया कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. दरअसल गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी.

बाद में, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी गिरोह से एक मैसेज मिला था जिसमें सलमान की "माफी" के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. मैसेज में धमकी दी गई थी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उन्हें "बाबा सिद्दीकी से भी बदतर" अंजाम भुगतना होगा. बता दें कि सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

सलमान खान ने बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी थी
लगातार मिल रही धमकियों के बाद  सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई. अक्टूबर 2024 में, अभिनेता ने लगभग 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी भी खरीदी थी जो सीधे दुबई से मुंबई एक्सपोर्ट की गई थी. कथित तौर पर, खान की सुरक्षा टीम को एडिशनल आठ से दस आर्म्ड ऑफिसर के साथ मजबूत किया गया था, और मुंबई पुलिस द्वारा उनके घर पर भी एक स्पेशल कमांड सेंटर सेट किया गया था.

सलमान खान वर्क फ्रंंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल सुपरस्टार साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित अपनी अगली रिलीज सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में भाईजान के बर्थडे पर इस अपकमिंग फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था. बता दें कि सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल सहित कई शानदार कलाकार हैं.

 

ये भी पढ़ें: -Oscar 2025: सूर्या की 'कंगुवा' को मिली बड़ी उपलब्धि, ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में हुई एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget