एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या से सहम गया है खान परिवार! अरबाज बोले- 'हम ध्यान रख रहे कि सलमान सुरक्षित रहे'

Arbaaz Khan On Salman Khan Security: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से खान फैमिली में टेंशन का माहौल है. इस बारे में अरबाज खान ने खुलासा किया है कि उनका परिवार सलमान खान की सुरक्षा का ध्यान रख रहा है.

Arbaaz Khan On Salman Khan Security: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है जो कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है. ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से खान फैमिली में टेंशन का माहौल है. इस बारे में खुद अरबाज खान ने खुलकर बात की है.

जूम को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा- 'हम अच्छा कर रहे हैं. मैं ये नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक कर रहे हैं क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है. बिल्कुल, हर कोई परेशान है. लेकिन मैं बंदा सिंह चौधरी को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हूं. ये मेरी फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और मुझे ये ध्यान रखना है कि फिल्म भी रिलीज हो.'

सलमान खान की सुरक्षा का खास ख्याल रख रही फैमिली
अरबाज खान ने आगे कहा- 'हां, बहुत कुछ हो रहा है लेकिन मुझे वही करना होगा जो मुझे करना है. मैं ये नहीं कहूंगा कि अभी हम सब ठीक हैं लेकिन हम वो करने की कोशिश कर रहे हैं जो हम सबसे अच्छा कर सकते हैं. हम देख रहे हैं कि सरकार और पुलिस के साथ-साथ हर कोई ख्याल रख रहा है कि चीजें उसी तरह से हों जैसी होनी चाहिए और वो (सलमान) सुरक्षित हो. हर कोई अपनी बेस्ट कोशिश कर रहा है. हम इसी तरह बने रहना चाहते हैं, ठीक है नहीं.'

सलमान खान को दी गई है खास सुरक्षा
बता दें बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे. उनकी हत्या के बाद सुपरस्टार को पहले Y+ कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी. इसके बाद उनकी सिक्योरिटी में एक और लेयर बढ़ा दी गई. उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल वाले फार्म हाउस पर पुलिस फोर्स तैनात है.

ये भी पढ़ें: रतन टाटा पर अनाउंस हुई बायोपिक, नेटिजन्स ने सुझाया कौन-सा एक्टर निभा सकता है किरदार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget