एक्सप्लोरर

Salman Khan के बॉडी डबल की मौत, जिम में वर्क आउट करने के दौरान आया हार्ट अटैक

Salman khan Body Double : सलमान खान के डुप्लीकेट के‌ तौर पर मशहूर सागर 'सलमान' पांडे का निधन हो गया है.  घटना आज (30 सितंबर) दोपहर लगभग 1.00 बजे की है.

Salman khan Duplicate : सलमान खान के डुप्लीकेट के‌ तौर पर मशहूर सागर 'सलमान' पांडे का निधन हो गया है.  घटना आज (30 सितंबर) दोपहर लगभग 1.00 बजे की है. जिम में वर्क आउट करने के दौरान 'सलमान' पांडे को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उनकी उम्र लगभग 50 साल थी. सागर 'सलमान' पांडे को जब अटैक आया तो वो जिम में ट्रेड मिल पर कसरत कर रहे थे.

हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी इसी तरह से दिल्ली के एक जिम में ट्रेड मिल पर कसरत करने के दौरान हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद करीब 40 दिन बाद 21 सितंबर को कॉमेडियन का निधन हो गया. सागर ने सलमान खान के लिए फिल्म बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों और टीवी शो बिग बॉस के लिए बॉडी डबल का काम किया था.

हार्ट अटैक के बाद ट्रॉमा सेंटर भेजे गए सागर
सलमान के डुप्लीकेट के तौर पर सागर काफी मशहूर थे और अक्सर देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्टेज शो किया करते थे. सागर के दोस्त और शाहरुख खान के डुप्लीकेट राजू रायकवार ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें जिम के दो इंस्ट्रक्टर पास ही में स्थित सुविधा अस्पताल में ले गए, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें जोगेश्वरी के बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा. 

राजू का कहना है डॉक्टरों ने दोपहर में 2.00 बजे के आसपास सागर को मृत घोषित कर दिया. सागर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे और दोस्त राजू के अनुसार सागर का अंतिम संस्कार प्रतापगढ़ में ही किया जाएगा. बता दें कि साल 2020 में कोरोना‌ के दौरान लॉकडाउन में एबीपी न्यूज़ ने आर्थिक रूप से  खस्ताहाल सागर 'सलमान' पांडे से एक खास मुलाकात की थी.

कोविड में सलमान ने की थी मदद
एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कोरोना काल और लॉकडाउन में किसी भी तरह की आमद‌नी नहीं होने से आर्थिक रूप से परेशान रहने‌ की बात विस्तार से बताई थी. कोरोना काल के दौरान सलमान खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हजारों मजदूरों और जूनियर आर्टिस्ट्स को करोड़ों रुपये की मदद की थी. सागर 'सलमान' पांडे को भी इस दौरान सलमान की‌ ओर से 3000-3000 रुपये की धनराशि कुछ महीने के लिए मदद स्वरूप हासिल हुई थी और सागर की तरह ही अन्य डुप्लीकेट्स को भी यह धनराशि प्राप्त हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग, सेट पर बिता रहीं घंटों
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
Embed widget