एक्सप्लोरर

मसालेदार एंटरटेनर है सलमान खान की 'दंबग 3', फैंस के लिए है न्यू ईयर का तोहफा

'दबंग' और 'दबंग 2' में चुलबुल पांडे (सलमान खान) की दबंगई और रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से उसका रोमांस दिखाया गया था, लेकिन इसका तीसरा पार्ट इसका सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है.

नई दिल्ली: सलमान खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' ने आज बड़े परदे पर दस्तक दे दी है. साल के आखिर में रिलीज़ हुई सलमान की ये फिल्म उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नही है. फिल्म को शानदार रिव्यूज़ मिल रहे हैं. फिल्म के ज्यादातर समीक्षकों ने इसे मास एंटेरटेनर और मसालेदार फिल्म का तमगा दिया है. फिल्म में जिस तरह के डायलॉग्स हैं, जिस तरह का एक्शन है और जिस तरह का रोमांस और कॉमेडी है, उससे साफ है कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर मूवी साबित होने वाली है.

'दबंग 3' दबंग फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले साल 2010 में आई 'दबंग' और साल 2012 में आई 'दबंग 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. दोनों ही फिल्मों में शानदार डायलॉग्स, यादगार गाने, सलमान का खास स्टेप, मज़ेदार कॉमेडी, पारिवारिक इमोशन और सबसे जरूरी सलमान का दमदार एक्शन था. यही वजह है कि दो फिल्में बनाने के बाद भी सलमान ने तीसरी फिल्म बनाने का रिस्क लिया. अब जब फिल्म रिलीज़ हो गई है तो साफ है कि उनका रिस्क कामयाब भी रहा है.

मसालेदार एंटरटेनर है सलमान खान की 'दंबग 3', फैंस के लिए है न्यू ईयर का तोहफा

'दबंग 3' की क्या है कहानी? आपको बता दें कि इससे पहले 'दबंग' और 'दबंग 2' में चुलबुल पांडे की दबंगई और रज्जो से उसका रोमांस दिखाया गया था, लेकिन इसका तीसरा पार्ट इसका सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले खुद सलमान ने ही लिखी है. 'दबंग 3' में सलमान की जवानी के दिन दिखाए गए हैं. इसमें उनके कम उम्र के प्यार के रूप में सई मांजरेकर को दिखाया गया है. फिल्म में नौजवान सलमान के पुलिस अफ्सर बनने से लेकर रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मुहब्बत तक की कहानी को दिखाया गया है. हालांकि फिल्म में बहुत कुछ है, जिसे जानने के लिए आपको खुद थिएटर जाकर ये फिल्म देखनी पड़ेगी.

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Dabangg 3 Review: 'दबंग 3' देखने का है प्लान तो यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू, बदल सकता है मूड 

फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श ने भी इस फिल्म को एंटरटेनिंग बताया है. उन्होंने ट्विटर पर फिल्म को साढ़े तीन स्टार देते हुए कहा है कि चुलबुल पांडे ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है. इस फिल्म को उन्होंने सलमान की फिल्म बताया है. साथ ही निर्देशक प्रभुदेवा की भी तारीफ की है. उन्होंने क्लाइमैक्स में हुई फाइट सीन को जबरदस्त करार दिया है. साथ ही साउथ के स्टार किच्चा सुदीप, जिन्होंने फिल्म में विलेन बाली का किरदार अदा किया है, उनकी भी खूब तारीफ की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget