एक्सप्लोरर

अक्षय की 'गुड न्यूज़' के चलते सलमान की 'दबंग 3' को बॉक्स ऑफिस पर लग रहा है बड़ा झटका, जानें कमाई

Dabangg 3 Box Office: पहले हफ्ते में 'दबंग 3' को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते कारोबार में भारी नुकसान उठाना पड़ा था. अब दूसरे हफ्ते में अक्षय और करीना की फिल्म की वजह से सलमान की फिल्म को दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सलमान खान की 'दबंग 3' की कमाई में अब भारी गिरावट आ गई है. 'दबंग 3' पर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की 'गुड न्यूज़' की रिलीज़ का असर पड़ता नज़र आ रहा है. दूसरे वीकेंड पर ही इसकी कमाई में काफी कमी देखी गई. अब दूसरे सोमवार को फिल्म लगभग दो करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है.

आपको बता दें इससे पहले सलमान खान की फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन वीकेंड के बाद इसने लगभग दो करोड़ रुपये की ही कमाई की है. 11 दिनों में अब फिल्म की कुल कमाई 139.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

अक्षय, करीना, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी स्टारर 'गुड न्यूज़' सिनेमाघरों में जोरदार कमाई कर रही है. इसने पहले चार दिनों में 78.40 करोड़ रुपये का कोराबार कर लिया है. इसने पहले दिन शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपये, शनिवार को 21.78 करोड़ रुपये और रविवार को 13.41 करोड़ रुपये की कमाई की है.

आपको बता दें कि पहले हफ्ते में 'दबंग 3' को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते कारोबार में भारी नुकसान उठाना पड़ा था. अब दूसरे हफ्ते में अक्षय और करीना की फिल्म की वजह से सलमान की फिल्म को दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है.

आपको बता दें कि 'दबंग 3' में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर नज़र आई हैं. फिल्म में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप ने विलेन का किरदार निभाया है. उनकी खूब तारीफ भी हुई है. 'दबंग 3' की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले खुद सलमान खान ने लिखी है.इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review: 'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
अक्षय कुमार के गाने पर खर्च होंगे 1 करोड़ रुपये, अनीस बज्मी की फिल्म के लिए 5 दिन करेंगे शूटिंग
अक्षय कुमार की फिल्म में 1 करोड़ का गाना, अनीस बज्मी की फिल्म के लिए 5 दिन करेंगे शूटिंग
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget