एक्सप्लोरर

डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस बोली- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था

आज अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, अभिनेत्री Rachel White और जानी मानी इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट करिश्मा ने फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.

नई दिल्ली: MeToo मूवमेंट ने इंडिया में आते ही हलचल मचा दी है. सालों से यौन शोषण का शिकार हो रहीं अभिनेत्रियां अब सामने आ रही हैं और अपनी कहानी बता रही हैं. आज अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, अभिनेत्री Rachel White और जानी मानी इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट करिश्मा ने फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.

सलोनी चोपड़ा ने क्या लिखा-

इस एक्ट्रेस ने 2011 का वाकया याद करते हुए बताया है कि जब वो साजिद खान को इंटरव्यू देने गई थीं तो उन्होंने उनसे ऐसे सवाल पूछ जिसे सुनकर वो सहम गईं. सलोनी ने लिखा है, ''उन्होंने पूछा क्या आप Masturbate करती हैं, अगर हां तो दिन में कितनी बार? क्या मुझे किसी ने सेक्सुअली अब्यूज किया है? क्या मैंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कैसे सेक्स का मानसिक कनेक्शन क्या है.'' सलोनी ने लिखा है कि इसके बाद वो काफी देर तक रोती रहीं. हालांकि उन्हें ये जॉब मिल गई.

इसके बाद उन्होंने लिखा है, ''वो किसी भी वक्त कॉल करता था और कहता था कि मुझे बात करनी पड़ेगी. वो काम की बात नहीं करता था. वो कभी खाने के बारे में पूछता था तो कभी जानना चाहता था कि मैंने क्या पहन रखा. वो मुझसे बिकिनी में तस्वीरें भेजने को कहता था कि ताकि उसे पता चल सके कि अगर मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं तो कैसी दिखूंगी.''

सलोनी ने लिखा है, ''वो मुझसे कहता था कि मेरे अंदर Oompf फैक्टर नहीं है. मैं इतनी सेक्सी नहीं दिखती हूं जैसी एक हीरोइन को होना चाहिए.'' अभिनेत्री ने लिखा है कि ''कभी-कभी वो उनसे प्राइवेट पार्ट को छूने के लिए कहता था और मना करने पर इरिटेट हो जाता था.''

सलोनी को सपोर्ट करते हुए एक और एक्ट्रेस Rachel White सामने आई हैं और कहा है वो उनकी कहानी पर यकीन करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने साजिद खान से एक मीटिंग के दौरान हुई बातों का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि साजिद ने उन्हें घर बुलाया और फिर स्ट्रीप डांस करने के लिए. साजिद का कहना था कि जिस फिल्म में वो कास्ट करना चाहते हैं उसमें बिकिनी सीन भी है और वो देखना चाहते थे कि एक्ट्रेस कैसी लगती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि साजिद ने उनसे कहा कि अगर 5 पांच मिनट में वो उन्हें सिड्यूस करती हैं तो फिल्म में उनका रोल पक्का. लेकिन ये एक्ट्रेस मना करके वहां से चली गईं.

डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस बोली- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था

डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस बोली- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था

टीवी जर्नलिस्ट ने भी लगाया है आरोप

पत्रकार करिश्मा ने भी साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. करिश्मा ने लिखा है, ''एक बार मैं साजिद का इंटरव्यू लेने उनके घर पर गई थीं तो वो बताने लगे कि उनका प्राइवेट पार्ट कितना बड़ा है और किस तरह महिलाओं को संतुष्ट करते हैं. इसके बाद वो डीवीडी लाने के बाहर कमरे में गए और उधर आए तो उनका प्राइवेट पार्ट पैंट से  बाहर था. मैं तुरंत उठकर जाने लगी तो उन्होंने रास्त रोक लिया और जबरदस्ती किस किया. इसके बाद मैं धक्का देकर वहां से भागी. मैं पूरे रास्ते रोती रही. मैंने ऑफिस जाकर उसका इंटरव्यू लिखा क्योंकि वो मेरा काम था.''

उन्होंने बताया है कि दूसरी बार साजिद से उनकी मुलाकात MTV के सेट पर हुई. वहां उन्होंने साजिद से हद में रहने के लिए कहा तो जवाब मिला, ''तुम पहले से ज्यादा मोटी हो गई हो. मैं किसी पोल से भी तुम्हें ना टच करूं.'' इसके बाद वो जोर-जोर से हंसने लगा.

कौन हैं साजिद खान

साजिद खान बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर हैं और उनकी 'हाउसफुल' सीरिज हिट रही है. जल्द ही उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' आने वाली है जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख जैसे कई बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं. साजिद खान जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं. इसके अलावा साजिद खान फिल्म 'हे बेबी', 'हमशकल्स' और 'हिम्मतवाला' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं.

Video: HAPPY BIRTHDAY: KBC में मिला अमिताभ को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, मां की कविता सुन हुए भावुक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget