एक्सप्लोरर

Rajendra Kumar की बर्थ एनिवर्सरी पर Saira Banu ने किया याद, कभी थे दोनों के अफेयर के किस्से

Saira Banu on Rajendra Kumar Birth Anniversary: एक्टर राजेंद्र कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर सायरा बानो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है. उसमें उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्टर की तारीफ की.

Saira Banu on Rajendra Kumar Birth Anniversary: कई दिग्गज अभिनेता हुए लेकिन 'जुबली कुमार' का टैग सिर्फ राजेंद्र कुमार को मिला था. राजेंद्र कुमार की कुछ फिल्में 25-25 हफ्तों तक थिएटर्स में लगी रहती थीं और यही वजह थी कि उन्हें 'जुबली कुमार' कहा गया. आज राजेंद्र कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनकी सुपरहिट फिल्मों की को-एक्ट्रेस सायरा बानो ने उन्हें याद किया है.

सायरा बानो और राजेंद्र कुमार की कई फिल्में आईं जो हिट रहीं. वहीं उस दौर में उनके अफेयर के किस्से भी रहे हैं. जिनके बारे में चलिए बताते हैं, साथ ही बताएंगे कि सायरा बानो ने राजेंद्र कुमार को याद करते हुए क्या लिखा?

सायरा बानो ने किया राजेंद्र कुमार को याद

सायरा बानो ने राजेंद्र कुमार के साथ उनकी किसी फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है . इसके साथ उन्होंने लिखा, 'दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार को उनके बर्थ एनिवर्सरी पर याद कर रही हूं जिन्हें जुबली कुमार भी कहते थे. वो सिर्फ एक एक्टर नहीं थे बल्कि लोगों को सिनेमा से प्यार कराने पर मजबूर कर देते थे. आपके साथ मैंने 'झुक गया आसमान', 'आई मिलन की बेला' और 'अमन' जैसी फिल्मों में काम किया और बहुत कुछ सीखा. राजेंद्र जी अच्छे फैमिली फ्रेंड और हमारे शुभचिंतक थे.'


Rajendra Kumar की बर्थ एनिवर्सरी पर Saira Banu ने किया याद, कभी थे दोनों के अफेयर के किस्से

सायरा बानो ने आगे लिखा, 'ये राजेंद्र कुमार की बायोग्रॉफी 'जुबली कुमार: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ अ सुपरस्टार' में लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा प्रार्थना की थी कि सायरा को एक बेहतरीन लाइफ पार्टनर मिले. और देखो, मेरी विश पूरी हुई, उन्होंने भारतीय सिनेमा के दिग्गज दिलीप कुमार के साथ शादी की.' उन्होंने हमेशा मेरे और मेरे परिवार के लिए अच्छा कहा, अच्छा किया और अच्छा सोचा. हैप्पी बर्थ एनिवर्सरी, डियर राजेंद्र जी. आपकी लेगेसी और काइंडनेस हमेशा लोगों को इंस्पायर करेगी.'

सायरा बानो और राजेंद्र कुमार के अफेयर के किस्से

राजेंद्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में एक थे. सायरा बानो फिल्म इंडस्ट्री में अभी नई-नई आई थीं तो उनकी दोस्ती राजेंद्र कुमार से हुई और उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया. लकिली उनकी फिल्में हिट भी हुईं तो उनकी जोड़ी को भी पसंद किया जाने लगा. काफी समय तक दोनों साथ ही हर इवेंट या पब्लिकली दिख जाते थे तो लोगों को शक हुआ कि इनका अफेयर चल रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

सायरा बानो ने अपने अफेयर की बात सिर्फ दिलीप कुमार के साथ ही स्वीकार करी. दिलीप कुमार उनसे लगभग 22 साल बड़े थे फिर भी उन्होंने शादी की और आखिरी समय तक सायरा बानो दिलीप साहब के साथ रहीं. आज भी उन्हें समय-समय पर याद कर लेती हैं. वहीं राजेंद्र कुमार को वो अपना अच्छा दोस्त मानती हैं जो दिलीप कुमार के भी करीब थे.

बता दें, 12 जुलाई 1999 को राजेंद्र कुमार का निधन दिल की धड़कन रुकने के कारण हुई थी, बताया जाता है कि उन्हें ब्ल्ड कैंसर था. राजेंद्र कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनका दौर 70's के समय रहा है, जिसके बाद ही राजेश खन्ना का समय आया था.

यह भी पढ़ें: Partner में गोविंदा का सलमान खान ने उतारा था कर्ज! बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी मूवी, जानें कुछ दिलचस्प किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget