एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: सलमान, शाहरुख खान या आमिर नहीं ये साल रहा इस खान के नाम!

Year Ender 2024: जब भी खान एक्टर्स की बात होती है तो इस एक्टर के नाम का जिक्र भले नहीं होता, लेकिन इसका स्टारडम किसी भी मामले में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से कम नहीं है.

Year Ender 2024: बॉलीवुड में जब भी खान एक्टर्स की बात होती है तो शाहरुख खान-सलमान खान-आमिर खान का नाम आता है. बॉलीवुड में दूसरे खान भी हैं जिनके बारे में ज्यादा बात नहीं होती जैसे जायद खान और फरदीन खान. लेकिन एक खान और हैं जिन्हें बॉलीवुड के खान त्रयी में नहीं गिना जाता लेकिन वो हर मामले में चाहे वो स्टारडम हो या एक्टिंग, में शाहरुख-आमिर-सलमान को टक्कर देते हैं.

अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां आपके दिमाग की सुई बिल्कुल सही दिशा में घूमी है. हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड के 'लाल कप्तान' सैफ अली खान की. वो जब पर्दे पर किसी अमीर शख्स का किरदार निभाते हैं तो उनकी नवाबी झलक दिखती है. और जब नेगेटिव किरदार में आते हैं तो? 'लंगड़ा त्यागी' को याद कर लीजिए, आगे क्या ही कहना.


Year Ender 2024: सलमान, शाहरुख खान या आमिर नहीं ये साल रहा इस खान के नाम!

इस तीनों खान रहे सैफ अली खान से पीछे

सैफ अली खान का स्टारडम पिछले कई सालों से कोई सोलो हिट न दे पाने के बावजूद नहीं घटा है. यही वजह रही कि ये साल 2024 शाहरुख-आमिर-सलमान के नाम नहीं, सैफ के नाम रहा. उन्होंने पहली बार साउथ सिनेमा की तरफ रुख किया और नेगेटिव रोल में अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे तो दर्शकों का बहुत-बहुत प्यार मिला. 

इस साल सैफ अली खान जूनियर एनटीआर स्टारर 'देवारा पार्ट 1' में दिखे और सारी लाइमलाइट लूट ले गए. इस फिल्म ने इंडिया में 292.03 करोड़ रुपये कमाए और ओवरसीज इनकम जोड़ दें तो ये कमाई 421.63 करोड़ रही.


Year Ender 2024: सलमान, शाहरुख खान या आमिर नहीं ये साल रहा इस खान के नाम!

शाहरुख-सलमान-आमिर भी इन वजहों से रहे चर्चा में
ऐसा नहीं है कि सैफ अली खान ही सिर्फ चर्चा में रहे. चर्चा में बाकी के तीनों खान भी रहे.

  • शाहरुख खान ने पिछले साल जवान,पठान और डंकी जैसी फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से ज्यादा बिजनेस दिया था. इस वजह से वो इस साल सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब बने. फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, उन्होंने 92 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था.
  • आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी लो बजट लेकिन हाई कमाल करने वाली फिल्म लापता लेडीज की वजह से चर्चा में रहे. फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया है. इसके बाद से वो और भी ज्यादा चर्चा में आ गए.
  • इसके अलावा, सलमान खान कुछ अलग वजहों से जैसे बाबा सिद्दीकी मर्डर और लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों, उनके घर के बाहर हुई फायरिंग जैसी वजहों से चर्चा में रहे. बिग बॉस 18 को होस्ट करने और सिंघम अगेन में कैमियो की वजह से भी वो लाइमलाइट लूट ले गए.


Year Ender 2024: सलमान, शाहरुख खान या आमिर नहीं ये साल रहा इस खान के नाम!

फिर भी सैफ रहे इस मामले में सब पर भारी
ऊपर बताई गई अलग-अलग वजहों से तीनों खान चर्चा में तो रहे लेकिन इनमें से किसी के भी पास इस साल कोई फिल्म नहीं थी. तीनों की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई. तो साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर इनका योगदान जीरो रहा.

लेकिन वहीं सैफ की बात करें तो उन्होंने सिर्फ एक फिल्म देवारा का हिस्सा बनकर फिल्म को पैन इंडिया सफलता दिलाने में अहम रोल निभाया. जाहिर है कि ये साल बॉक्स ऑफिस के मामले में सैफ अली खान के नाम रहा. 

और पढ़ें: Year Ender 2024: 550 करोड़ की 3 फिल्में करने के बावजूद इस एक्टर का सक्सेस रेट रहा 0%

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO Day 8: 'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली शानदार कमाई, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget