एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर जिस चाकू से हुआ था हमला, पुलिस ने उसका तीसरा टुकड़ा किया बरामद, केस में आए ये नए अपडेट्स

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था. उन पर चाकू से वार किया गया था. सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का एक टुकड़ फंसा रह गया था.

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस को एक और सुराग हाथ लगा है. सैफ पर जिस चाकू से हमला किया गया था उसका तीसरा टुकड़ा पुलिस को मिल गया है.

सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी मोहम्मद शहजाद ने बांद्रा लेक के पास जो चाकू का टुकड़ा फेंथा था वो पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद चाकू के तीसरे टुकड़े को कब्जे में लिया. घटनास्थल पर एक मोबाइल फोरेंसिक वैन भी तैनात की गई थी. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.

आरोपी ने यहां फेंका था चाकू का तीसरा टुकड़ा

मालूम हो कि आरोपी मोहम्मद शहजाद ने सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल चाकू का एक टुकड़ा बांद्रा लेक के पास एक ट्रेंच में फेंक दिया था. इसलिए पुलिस टीम आरोपी को बांद्रा तालाब इलाके में ले गई. पुलिस टीम आरोपी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक उसी स्थान पर रही.

इसके अलावा बांद्रा पुलिस ने सैफ अली हमला मामले में वर्ली कोलीवाड़ा के एक सैलून मालिक से पूछताछ की. सूत्रों ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शहजाद वर्ली कोलीवाड़ा में एक सैलून में बाल कटवाने गया था. आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने बाल कटवा लिए थे और अपना हुलिया भी बदल लिया था. पुलिस ने आरोपी के बाल काटने वाले व्यक्ति से पूछताछ की. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है.

बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान हमला मामले में एक रिक्शा ड्राइवर को भी पुलिस स्टेशन बुलाया. सूत्रों ने बताया कि रिक्शा ड्राइवर से पूछताछ की. मिली जानकारी के अनुसार रिक्शा ड्राइवर ने आरोपी को बांद्रा लेक इलाके में देखा था.

बता दें कि सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को हमला हुआ था. उनके घर में चोर घुस आया था. सैफ की उसके साथ हाथापाई हुई और सैफ इस दौरान घायल हो गए. उनके शरीर पर 6 वार हुए थे. आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

ये भी पढ़ें- Emergency Box Office Collection Day 6: 'इमरजेंसी' पर मंडराया फ्लॉप होने का खतरा! छठे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
3 साल बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल

वीडियोज

YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget