एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमला करने वाला हिंदू या मुस्लिम? बता रहा अपने दो नाम, ऐसी जगह पर करता है काम, जानें सबकुछ

Saif Ali Khan Attacker Identity: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला हमलावर अब गिरफ्तार हो गया है. लेकिन पूछताछ के दौरान वो पुलिस को गुमराह कर रहा है और अपने कई नाम बता रहा है

Saif Ali Khan Attacker Identity: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला शख्स मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी इलाके से देर रात गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपी अपनी पहचान सही तरह से बताने के लिए तैयार नहीं है. वो अपने दो नाम बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की थी कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपी अपना नाम लगातार बदल रहा है. वहीं अब जानकारी सामने आई है कि आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ BJ है. वो पकड़े जाने के डर से अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था. थोड़ी देर पहले उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोहम्मद सज्जाद है. 

अवैध बांग्लादेशी होने की भी आशंका
आरोपी के पास से ना कोई आधार कार्ड मिला है और ना ही कोई ऐसा डॉक्यूमेंट जिससे उसके नाम या फिर उसके पते को वेरीफाई किया जा सके. हमलावर के अवैध बांग्लादेशी होने की भी आशंका है. इसके अलावा पूछताछ में हमलावर ने कबूल किया है कि वो सैफ अली खान के घर पर चोरी करने गया था. गिरफ्तारी के बाद अब बांद्रा पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी

लगातार न्यूज चैनल देख रहा था आरोपी
हमलावर पश्चिम बंगाल के नदिया का रहने वाला है और सैफ अली खान पर हमला करने के बाद पश्चिम बंगाल फरार होने की तैयारी कर रहा था. आरोपी ठाणे में रिकी बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले सात आठ महीने से मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगह पर काम कर रहा था, अभी कुछ दिनों से वह एक पांडे नाम के ठेकेदार के साथ में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था. वारदात के बाद से वो लगातार न्यूज चैनल देख रहा था और चैनल्स ट्रैक कर रहा था. गिरफ्तारी के डर से उसने अपना फोन भी बंद कर रखा था.

खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान
बता दें कि आरोपी मोहम्मद आलियान ने 15 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर चाकू से 6 वार किए थे. एक्टर तो गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आई थीं. जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर्स ने बताया था कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का हिस्सा टूटकर रह गया था जिसे सर्जरी करके निकाला गया. फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमला करने के बाद कहां छुप गया था आरोपी? सामने आई एक-एक डिटेल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Evil Dead Burn Box Office Day 5: 'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
Jana Nayagan Release Date: 'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget