एक्सप्लोरर

करीना कपूर और सैफ अली खान बेडरूम में थे, जेह रो रहा था, मेड चिल्ला रही थी..सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान

Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले मामले को लेकर एक्टर का बयान भी दर्ज कर लिया है. सैफ ने बताया है कि हमले के वक्त करीना कहां थीं, जेह के रुम में क्या हुआ था, कैसे चोटें आईं.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 15 जनवरी को आधी रात घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया था. इस घटना में सैफ अली खान को कई चोटें आई थीं और उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर चाकू का टुकड़ा भी निकाला गया था. अस्पताल में 5 दिन भर्ती रहने के बाद सैफ घर लौट आए. वहीं पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस ने सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है. जानते हैं सैफ ने अपने बयान में क्या-क्या कहा है? 

सैफ अली खान ने पुलिस को दर्ज कराया अपना बयान
बता दें कि सैफ अली खान के 11वें मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में 3 बेडरूम हैं जिसमे से एक बेडरूम में करीना और सैफ रहते है, दूसरे  रूम में तैमूर रहते है जिसका देखभाल करने वाली गीता भी वहीं रहती है और तीसरे रूम में जहांगीर रहते हैं और उनका देखभाल करनेवाली एलियामा फिलिप भी वहीं रहती है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान ने अपने बयान में पुलिस को बताया की वह और उनकी पत्नी, करीना कपूर खान, 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने जहांगीर की नैनी एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं. 

खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी ने सैफ पर किया था हमला
आवाज़ सुनते ही सैफ और करीना जेह के कमरे में भागे, जहां उन्होंने हमलावर को देखा,वारदात के समय सैफ का छोटा बेटा रो रहा था और जब अभिनेता ने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो दोनों में हाथापाई हो गई.

करीना कपूर और सैफ अली खान बेडरूम में थे, जेह रो रहा था, मेड चिल्ला रही थी..सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान

सैफ ने हमलावर को पकड़ रखा था पर अपने आप को छुड़ाने के लिए हमलावर ने उनपर चाकू से पीठ , गर्दन और हाथों पर हमला कर दिया. घायल होने के बावजूद सैफ अली खान ने हमलावर को धक्का देकर दूर ढकेल दिया, उन्होंने हमलावर को जहांगीर के कमरे में बंद कर दिया, और घर के कर्मचारी जेह को लेकर 12 वीं मंजिल पर भाग गए. 


करीना कपूर और सैफ अली खान बेडरूम में थे, जेह रो रहा था, मेड चिल्ला रही थी..सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान

शोर शराबा सुनने के बाद जब दूसरे कर्मचारी रमेश, हरि, रामु और पासवान नीचे आये तो देखा कि जिस कमरे में हमलावर को बंद किया था वो वहां नही है और पूरे घर मे ढूंढने पर भी वो नही मिला. इस बीच सैफ अली खान को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया. 

सैफ अली खान पर कब हुआ था हमला
15 जनवरी को रात के ढाई बजे के आसपास एक चोर सैफ अली खान की बिल्डिंग फांदकर उनके अपार्टमेंट में घुस गया था. उस समय गार्ड सोए हुए थे इसलिए चोर आसानी से इमारत में दाखिल हो गया. वहीं वो सैफ के घर में उनके छोटे बेटे जेह के बेडरूम की तरफ बढ़ रहा था तभी एक हाउसमेड ने उसे देख लिया. इस बीच शोर हुआ तो सैफ भी वहां पहुंच गए और उनकी चोर से हाथापाई हो गई. इस दौरान चोर ने एक्टर पर चाकू से कई वार किए और फिर वो भाग खड़ा हुआ.

डॉक्टर्स ने सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाला था
16 जनवरी के तड़के सवेरे ऑटो से सैफ को अस्पताल पहुचाया गया था. उनके साथ उनका बेटा तैमूर था. यहां डॉक्टरों ने एक्टर की रीढ़ की हड़्डी में फंसे ढाई इंच के चाकू के टुकड़े को सर्जरी कर निकाल दिया था. 


करीना कपूर और सैफ अली खान बेडरूम में थे, जेह रो रहा था, मेड चिल्ला रही थी..सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान

कितने दिन अस्पताल में रहे सैफ? 
सैफ अली खान सर्जरी के बाद पांच दिन अस्पताल में रहे थे. वे 21 जनवरी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम बदल जी दी और रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी को अपने और परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी थी. 

सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट में क्या लिखा है? 
सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई है. जिसके मुताबिक एक्टर को हमले में 5 जगह चोटें आई थीं. उनकी पीठ पर बाईं तरफ 0.5-1 सेमी. की चोट आई है. बाईं कलाई पर 5 से 10 सेमी. की चोट थी. मेडिकल रिपोर्ट में एक्टर की गर्दन पर दाईं ओर 10-15 सेमी. और सैफ के दाएं कंधे 3-5 सेमी. की चोट दिखाई गई है. इसके अलावा सैफ की कोहनी पर 5 सेमी. की चोट बताई गई है.


करीना कपूर और सैफ अली खान बेडरूम में थे, जेह रो रहा था, मेड चिल्ला रही थी..सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Collection Day 50: ‘पुष्पा 2' को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 50 दिन पूरे, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने 11 मिनट तक ऋतिक की पिटाई की', जब सेट पर सुपरस्टार से जमकर भिड़े रोहित रॉय
'मैंने 11 मिनट तक ऋतिक की पिटाई की', जब सेट पर एक्टर से भिड़े रोहित रॉय
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- जेह के कमरे में घुसा था शख्स, की थी 1 करोड़ की डिमांड
सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- घुसपैठिए ने की थी 1 करोड़ की डिमांड

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget