Pushpa 2 Box Office Collection Day 50: ‘पुष्पा 2' को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 50 दिन पूरे, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए 50 दिन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 50: निर्देशक सुकुमार ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने लीड रोल प्ले किया है. ‘पुष्पा 2: द रूल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं. इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किय़ा और साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया. ‘पुष्पा 2: द रूल’ देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं रिलीज के 50 दिन बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार नहीं थमी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन कितना कलेक्शन किया है.
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 50वें दिन कितनी कमाई की?
‘पुष्पा 2: द रूल’ अपनी रिलीज के बाद से ही टिकट खिड़की पर राज कर रही है. इस फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि मेकर्स की तिजोरियां फुल हो चुकी हैं लेकिन ये अब भी नोट छापने की मशीन बनी हुई है. दिलचस्प बात ये है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के आगे कोई नई रिलीज फिल्म टिक नहीं पाई और ये 50 दिन बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो
- ‘पुष्पा 2’ ने अपने शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 725.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
- दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 264.8 रुपये कमाए.
- तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 129.5 करोड़ रुपये रहा.
- वहीं चौथे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ ने 69.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
- जबकि पांचवें हफ्ते की कमाई 25.25 करोड रुपये रही.
- छठे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ ने 9.7 रुपये की कमाई की है.
- इसके बाद ‘पुष्पा 2’ ने 44वें दिन 95 लाख, 45वें दिन 1.1 करोड़, 46वें दिन 1.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख का कलेक्शन किया.
- वहीं 48वें दिन ‘पुष्पा 2’ ने 65 लाख की कमाई की और 49वें दिन फिल्म का कलेक्शन 50 लाख रुपये रहा.
- अब फिल्म की रिलीज के 50वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 50वें दिन 50 लाख का बिजनेस किया है.
- इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ की 50 दिनों की कुल कमाई अब 1230.55 करोड़ रुपये हो गई है.
‘पुष्पा 2’ हिंदी वर्जन से कमाए सबसे ज्यादा नोट
रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस नंबरों में सबसे अहम भूमिका निभाई है, जिससे इसे रिकॉर्ड तोड़ने में मदद मिली है. अकेले अपने हिंदी वर्जन से ‘पुष्पा 2’ ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ, पुष्पा 2 ने न केवल पहाड़ जैसा कलेक्शन कर लिया है बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है.
प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स ने 50 दिन के मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लिया. पोस्ट में लिखा गया है, “पुष्पा 2 के थिएटर्स में 50 आइकॉनिक दिन, इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री की हिट फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट किए. रीलोडेड वर्जन को एंजॉय करने के लिए आज ही अपने टिकट बुक करें.''
50 ICONIC DAYS OF #Pushpa2TheRule IN THEATRES 💥💥
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) January 23, 2025
INDIAN CINEMA'S INDUSTRY HIT rewrote many records and set new benchmarks at the box office ❤️🔥
Book your tickets today to enjoy the RELOADED VERSION!
🎟️ https://t.co/tHogUVEgCt#Pushpa2#WildFirePushpa
Icon Star @alluarjun… pic.twitter.com/HK8O2gkVwM
















