एक्सप्लोरर

सैफ पर हमले में है अंडरवर्ल्ड का हाथ? महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कही बड़ी बात

Saif Ali Khan Attack: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस नए-नए खुलासे कर रही है. इसी बीच गृह मंत्री ने इसपर बात की और इस घटना में अंडरवर्ल्ड का हाथ होने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया.

Saif Ali Khan Attack: मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में एक शख्स ने चाकू से हमला किया था. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक बढ़ई से पूछताछ की. इसी बीच राज्य सरकार के एक मंत्री ने इस घटना पर खुलकर बात की और इसमें अंडरवर्ल्ड का हाथ होने से इनकार किया.

पुलिस ने की बढ़ई से पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने इस मामले में बताया कि, ‘बढ़ई की पहचान वारिस अली सलमानी के रूप में हुई है. जिसे पूछताछ के लिए बांद्रा थाने ले जाया गया. क्योंकि उसका हुलिया घुसपैठिए से मिलता-जुलता है, जिसने चोरी के प्रयास के दौरान सैफ पर चाकू से कई वार किए थे.’ दरअसल बृहस्पतिवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमलावर का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दिया. वीडियो में देर रात लगभग 2:30 बजे लाल गमछा डाले और एक बैग लिये हमलावर को ‘सतगुरु शरण’ इमारत की छठी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे भागते हुए देखा गया, जहां सैफ अली खान रहते हैं.

अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

अधिकारी के मुताबिक सलमानी ने घटना से दो दिन पहले अभिनेता के फ्लैट पर काम किया था. अधिकारी ने बताया कि काम कराने वाले ठेकेदार ने बढ़ई को हमले के बारे में सूचित किया था. उन्होंने बताया कि घंटों तक पूछताछ के बाद पुलिस उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गई. एक और अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पूछताछ के लिए बांद्रा थाने में लाए गए व्यक्ति का सैफ अली खान पर हमले से कोई संबंध नहीं है.

 उन्होंने बताया कि, ‘अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. हमलावर का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 30 से अधिक टीम गठित की गई हैं.’ अधिकारी ने बताया कि हमलावर की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है.

अंडरवर्ल्ड का नहीं है घटना से संबंध – गृह मंत्री

वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस घटना के पीछे चोरी को मकसद बताया और हमले में किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया. बता दें कि सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसमें उनकी गर्दन समेत छह जगह पर चोट आई. लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जहां वह आनन-फानन में ऑटोरिक्शा से पहुंचे थे.

दो-तीन दिन में मिल सकती है सैफ को छुट्टी

लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने कहा, ‘‘हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और हमारी उम्मीदों के मुताबिक उनकी हालत में अच्छी तरह सुधार हो रहा है. उनकी प्रगति के अनुसार, हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और अगर वa ठीक महसूस करते हैं. तो दो से तीन दिन में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे.’’

ये भी पढ़ें-

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सद्गुरु, एक्ट्रेस ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review: 'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
अक्षय कुमार के गाने पर खर्च होंगे 1 करोड़ रुपये, अनीस बज्मी की फिल्म के लिए 5 दिन करेंगे शूटिंग
अक्षय कुमार की फिल्म में 1 करोड़ का गाना, अनीस बज्मी की फिल्म के लिए 5 दिन करेंगे शूटिंग
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 8 बजे तक 10 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget