एक्सप्लोरर

सैफ अली खान हमला मामले में फिंगरप्रिंट को लेकर बड़ा खुलासा, चार्जशीट में कंफर्म हुआ एबीपी का दावा

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में आय दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब चार्जशीट में कंफर्म हुआ है कि एक्टर के घर से मिले कई फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल इस्लाम से मैच नहीं करते हैं.

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में बांद्रा पुलिस ने 1613 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. इस चार्जशीट में बांद्रा पुलिस ने फिंगरप्रिंट की 2 रिपोर्ट जोड़ी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैफ अली खान के फ्लैट के अंदर से लिए गए फिंगरप्रिंट के नमूने, जहां कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक और मामले का आरोपी शरीफुल इस्लाम सज्जाद ने एक्टर पर हमला किया था, आरोपी से मेल नहीं खा रहे थे.

सूत्रों ने पहले एबीपी न्यूज को बताया था कि 19 नमूने राज्य सीआईडी ​​के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे और उनमें से कोई भी संदिग्ध से मेल नहीं खा रहा था. अब चार्जशीट में भी सीआईडी ​​के फिंगरप्रिंट एनालिसिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सैफ के घर के अलग-अलग हिस्सों से जमा किए गए 20 फिंगरप्रिंट नमूने या तो पहचान के काबिल नहीं थे या फोरेंसिक कंपैरिजन के लिए ठीक नहीं थे. 

आरोपी से नहीं मिलते सैफ के घर से मिले फिंगरप्रिंट्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 चांस प्रिंट में से सात बाथरूम के पीछे वाले दरवाजे पर, एक स्लाइडिंग बेडरूम के दरवाजे पर और दो अलमारी के दरवाजे पर से लिए गए थे. ये प्रिंट शाहिद शब्बीर सैय्यद (संदिग्ध) और शरीफुल इस्लाम शहजाद (गिरफ्तार) की तुलना के लिए हासिल किए गए फिंगरप्रिंट पर्चियों के किसी भी फिंगरप्रिंट से मैच नहीं खाते है.

चार्जशीट में अटैच फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट में आगे लिखा है- 'ऊपर के चांस प्रिंट के साथ-साथ नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) और ऑटोमेटेड मल्टी-मॉडल बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AMBIS) पर भी खोज की गई और सभी NCRB नई दिल्ली और महाराष्ट्र के फिंगरप्रिंट ब्यूरो के रिकॉर्ड में पहले से गिरफ्तार या दोषी व्यक्ति की फिंगरप्रिंट पर्चियों के किसी भी फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते.'

 
कई फिंगरप्रिंट्स जांच के लिए सही नहीं पाए गए
रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि बाकी दस मौके के निशान जिसमे से 5 मौके के फिंगरप्रिंट और एक हथेली के निशान बाथरूम के पिछले दरवाजे पर से मिले .  एक मौके के निशान लकड़ी के दरवाजे पर, दो मौके के निशान और हथेली का निशान बाथरूम के संगमरमर पर और बेडरूम के दरवाजे से भी फिंगरप्रिंट लिए गए. लेकिन ये सभी प्रिंट सही नंबर्स में रिज डिटेल का खुलासा नहीं करते हैं और इसलिए सभी तुलना और जांच के लिए सही नहीं है.
 
एक फिंगरप्रिंट हुआ आरोपी से मैच
इसके अलावा चार्जशीट में एक और सीआईडी ​​रिपोर्ट को जोड़ा गया है जिसमें कहा गया है कि इमारत की 8वीं मंजिल पर मिली एक अकेली बाईं हथेली की छाप आरोपी से मेल खाती है. चार्जशीट में फिंगर प्रिंट ब्यूरो की एक और रिपोर्ट शामिल है जो सैफ अली खान के दो कर्मचारियों- नीलेश हरि गावड़े और हेमलाल न्यापाने के साथ मिलान की पुष्टि करता है. कानूनी स्पेशलिस्ट्स का कहना है कि मिलान प्रिंट असल घटनास्थल पर नहीं मिला था, इसलिए ये कोर्ट में लिमिटेड वैल्यू रख सकता है.  हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. जिनमें डिजिटल और वैज्ञानिक दोनों तरह के सबूत शामिल हैं.
 
आरोपी ने की जमानत की मांग
सीसीटीवी फुटेज से एक चेहरे की पहचान रिपोर्ट कथित तौर पर संदिग्ध से मेल खाती है और खान के घरेलू सहायकों में से एक ने भी पहचान परेड के दौरान आरोपी की पहचान की. बांद्रा पुलिस की चार्जशीट में आगे कहा गया है कि आरोपी के मोबाइल टावर लोकेशन डेटा से पता चलता है कि वो घटना के दिन घटनास्थल पर था.  बता दें कि आरोपी ने अपने वकील संग्राम जाधव के जरिए पहले ही जमानत याचिका दायर कर दी है और इस मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में 17 अप्रैल को की जा सकती है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget