एक्सप्लोरर

पति की मौत के बाद अकेली हो गई थीं Sadhna, कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते हो गई मौत!

Sadhna Tragic Life Facts: साधना पर फिल्माया गाना 'झुमका गिरा रे' काफी फेमस हुआ था. 'मेरा साया' फिल्म के इस गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.

Sadhna Tragic Life: साधना का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में लिया जाता है. साधना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. 60 के दशक में साधना ने कई सुपरहिट फिल्में दीं. साधना ने 1960 की फिल्म 'लव इन शिमला' से फिल्मों में कदम रखा था. फिल्म में साधना इतनी सुंदर नजर आई थीं कि लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे. बता दें, साधना 1941 में कराची, पाकिस्तान में एक सिंधी परिवार में जन्मीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साधना अपने मां-बाप की इकलौती संतान थीं. साधना के फिल्मी करियर की बात करें तो उन पर फिल्माया गाना 'झुमका गिरा रे' सुपरहिट हुआ था, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.

पहली फिल्म के डायरेक्टर से की शादी 

1966 में आई फिल्म 'मेरा साया' के इस गाने के बाद साधना बेहद पॉपुलर हो गई थीं. साधना का फिल्मी सफ़र जितना जबरदस्त रहा, उनका अंतिम समय उतना ही कष्ट और पीड़ा में गुजरा. साधना की शादी फिल्ममेकर आर. के नय्यर से हुई थी, जो उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर थे. लव इन शिमला की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. दोनों की शादी 30 सालों तक तो ठीक चली, लेकिन इसके बाद साधना पर तकलीफों का पहाड़ टूट पड़ा. शादी के 30 साल बाद आर के नय्यर इस दुनिया को छोड़ गए. पति की मौत के बाद साधना अकेली रह गईं. दोनों की कोई संतान भी नहीं थी.

कोर्ट-कचहरी के खूब लगाए चक्कर 

कहते हैं कि साधना जिस घर में रहती थीं, उसे लेकर केस चल रहा था. ऐसे में बीमारी की हालत में वे लगातार कोर्ट और पुलिस के चक्कर काटती रहीं. इस उम्र में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना उनके लिए बहुत बुरा अनुभव था. आखिरकार, इन सब संघर्षों से जूझते हुए एक्ट्रेस ने 25 दिसंबर 2015 को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें: 

Anil Kapoor Unseen Photos: अनिल कपूर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने दी बधाई, जिगरी दोस्त के साथ शेयर कीं ये अनदेखी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget