केरल, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’

नई दिल्ली : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को केरल और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है. इस संबंध में फैसला इन राज्यों की कैबिनेट ने सरकारी नीतियों के अनुरूप किया. रवि भागचंदका द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक ब्रिटिश फिल्मकार जेम्स इर्सकिन हैं. भागचंदका ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं कि ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ केरल और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हो गई है.. इन राज्यों में कर छूट के लिए धन्यवाद, अब कई और लोग सचिन तेंदुलकर की प्रेरणादायी कहानी को देख पाएंगे और यह सीखेंगे कि वह अपने जीवन के बुरे, बहुत चुनौती वाले दौर से कैसे बाहर आए? ’’ ए आर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है और यह फिल्म दुनियाभर में 26 मई को रिलीज होने वाली है.
Source: IOCL



























