एक्सप्लोरर

एक्शन फिल्मों से तौबा कर चुके थे Rohit Shetty, 13 साल पहले अजय देवगन ने फिर से कराई वापसी, जानिए ऐसा क्या हुआ था तब

Singham Unknown Facts: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम की रिलीज को आज 13 साल हो गए. इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2014 में रिलीज किया गया था. वहीं इसका तीसरा पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

Singham Unknown Facts: साल 2003 में रोहित शेट्टी ने बतौर डायरेक्टर फिल्म जमीन से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वो फिल्म मल्टीस्टारर थी जिसमें अजय देवगन का भी अहम रोल था. फिर भी फिल्म जमीन फ्लॉप हुई. इसके बाद रोहित शेट्टी ने एक्शन फिल्मों से तौबा करते हुए कॉमेडी फिल्में बनानी शुरू की जिनमें 'गोलमाल' सीरीज सुपरहिट रही. 

साल 2011 में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से एक्शन फिल्म के तौर पर वापसी की और ये उनकी लाइफ का सही फैसला था. 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म साल 2014 में आई और तीसरी फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिलहाल चलिए आपको 'सिंघम' का कलेक्शन और कुछ अनसुने किस्से बताते हैं.

'सिंघम' की रिलीज को 13 साल पूरे

22 जुलाई 2011 को रिलीज हुई फिल्म सिंघम का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था जबकि फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट कंपनी के तहत बनाया गया. फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज, अनंत जोद, अशोक सामर्थ जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.


एक्शन फिल्मों से तौबा कर चुके थे Rohit Shetty, 13 साल पहले अजय देवगन ने फिर से कराई वापसी, जानिए ऐसा क्या हुआ था तब

'सिंघम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म सिंघम में अजय देवगन एक ईमानदार और दमदार इंस्पेक्टर बाजीराव का किरदार निभाए थे जिसे काफी पसंद किया गया. फिल्म में काजल अग्रवाल के अभिनय की भी तारीफ हुई. Sacnilk के अनुसार, फिल्म सिंघम का बजट 52 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 151.27 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था.

'सिंघम' से जुड़े अनसुने किस्से

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में अजय देवगन और काजल अग्रवाल की एक छोटी लव स्टोरी भी दिखाई गई. फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से यहां आईएमडीबी के अनुसार बताया जा रहा है.

1.साल 2010 में आई तमिल फिल्म सिंहम का हिंदी रीमेक 'सिंघम' थी. उस फिल्म में सूर्या ने इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था जबकि इस 'सिंघम' में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए.

2.फिल्म सिंघम में काजल अग्रवाल वाला रोल असीन और अनुष्का शेट्टी को ऑफर किया गया था. अनुष्का शर्मा ने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो हिंदी फिल्में अभी नहीं करेंगी, वहीं असीन सलमान खान की फिल्म रेडी में व्यस्त थीं.

3.तमिल फिल्म सिंगम के विलेन प्रकाश राज ने हिंदी फिल्म सिंघम में भी विलेन का रोल प्ले किया. फिल्म वॉन्टेड के बाद इस फिल्म में उनका विलेन रोल देखकर उन्हें कई बॉलीवुड फिल्में ऑफर हुईं.

4.फिल्म में दिखाए गए पुलिस कर्मचारी और दूसरे लोग गोवा के लोकल लोग ही थे. बाकी कास्ट को मराठी फिल्म इंडस्ट्री से लिया और बाद में भी उन्होंने मराठी एक्टर्स को अपनी आगे की फिल्मों में चांस दिया.

5.फिल्म सिंघम में अजय देवगन का एक डायलॉग 'आता माझी सटकली' पर एक गाना 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) में बनाया गया था क्योंकि ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था.

यह भी पढ़ें: बोर ना होने की गारंटी देती हैं ये 8 हिंदी फिल्में, ओटीटी पर भी हैं पूरी तरह फ्री, तो फटाफट निपटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget