एक्सप्लोरर

27 की उम्र में रोहिणी हट्टंगडी ने निभाया था 74 साल की लेडी का रोल, कई क्लासिक फिल्मों का रहीं हिस्सा, जानें आज क्या कर रही हैं

Rohini Hattangadi Debut Movie: मराठी एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगडी ने हिंदी सिनेमा में भी एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्मों में काम किया है. लीड एक्ट्रेस से लेकर हीरो की मां तक का रोल इन्होंने निभाया है.

Rohini Hattangadi Birthday Special: बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो थिएटर्स करने के बाद फिल्मों में आई और उनके अभिनय को सभी ने पसंद किया. उन सितारों में एक रोहिणी हट्टंगडी भी हैं जिन्होंने मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और हिंदी फिल्मों में भी एक खास जगह बनाई.

रोहिणी हट्टंगडी ने 70's के दौर में अपने करियर की शुरुआत की थी और 80's की कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार निभाए. रोहिणी वो दूसरी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म में काम किया. कम उम्र में काफी उम्रदराज महिला का रोल भी किया. चलिए आपको रोहिणी हट्टंगडी के फिल्मी करियर के बारे में कुछ अहम बातें बताते हैं.

रोहिणी हट्टंगडी का फैमिली बैकग्राउंड

11 अप्रैल 1955 को पुणे में इनका जन्म रोहिणी ओक नाम से हुआ था. इनकी स्कूलिंग पुणे के एक गर्ल्स कॉलेज से हुई. 12वीं के बाद रोहिणी दिल्ली आईं और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ज्वाइन कर लिया. इसके बाद इन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) ज्वाइन किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Hattangady (@rohinihattangady)

रोहिणी शुरुआत से ही फिल्मों में आना चाहती थीं जबकि उनकी फैमिली में कोई भी फिल्मों से ताल्लुक नहीं रखता था. रोहिणी ने साल 1977 में जयदेव हट्टंगडी से शादी की थी जिनसे वो साल 2008 में अलग हो गई थीं. जयदेव और रोहिणी का एक बेटा असीम है.

रोहिणी हट्टंगडी की पहली फिल्म

एनएसडी में पासआउट होने के बाद रोहिणी ने FTII ज्वाइन किया और साथ ही मराठी थिएटर्स में प्लेज भी करती थीं. रोहिणी ने फिल्मों में काम करने से पहले लगभग 150 प्लेज किए. साल 1975 में रोहिणी की पहली मराठी फिल्म आई. वहीं उनकी पहली हिंदी फिल्म अजीब दास्तां (1978)  आई.

रोहिणी हट्टंगडी की हिंदी और मराठी फिल्में

साल 1982 में आई हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड अटेनबरो की फिल्म गांधी हिंदी में भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रोहिणी हट्टंगडी ने कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था. उस समय उनकी उम्र 27 साल थी और फिल्म में उन्होंने 72 साल की महिला का रोल प्ले किया था. इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था. इसी के साथ ही हट्टंगडी दूसरी ऐसी अभिनेत्री बनीं जिन्होंने इंटरनेशनल फिल्म में काम किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Hattangady (@rohinihattangady)

इनके पहले ये रिकॉर्ड देविका रानी के नाम था. मराठी फिल्मों के अलावा रोहिणी हट्टंगडी ने 'शारांश', 'कर्ज', 'दामिनी', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस, 'अर्थ', 'शहंशाह', 'अग्निपथ', 'चालबाज', 'सरकार', 'पुकार', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'जानम समझा करो', 'धर्म संकट', 'गैर कानूनी' जैसी कई सफल फिल्में की हैं. 

रोहिणी हट्टंगडी के टीवी सीरियल्स

रोहिणी हट्टंगडी ने मराठी और हिंदी सीरियल में भी काम किया है. हिंदी में इन्होंने 'मायके से बंधी डोर', 'शह और मात', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' और 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है' जैसे टीवी सीरयिल में काम किया है. वहीं मराठी में 'स्वामिनी' इनका सबसे पॉपुलर सीरियल था.

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth ने नागा चैतन्य को दिया था धोखा? यूजर के सवाल पर एक्ट्रेस का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hema Malini Journey: 'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
Friday BO Collection Live: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 8.30 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 8.30 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन
चेक बाउंस केस: 3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल यादव ने शेयर किया पहला Video, अक्षय कुमार के साथ आए नजर
3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल ने शेयर किया पहला Video, अक्षय के साथ आए नजर
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 8 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 8 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget