एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में कैंसर के इलाज के बाद चंद ही घंटों में होगी ऋषि कपूर की वतन वापसी

अपने कैंसरग्रस्त होने को लेकर ऋषि कपूर ने तकरीबन डेढ महीने पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें घर लौटने के बाद भी साल में या डेढ़ साल में एक बार चेक-अप के लिए न्यूयॉर्क जाना होगा.

मुंबई: तकरीबन एक साल पहले यानी 29 सितंबर, 2018 को ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो 'किसी मेडिकल ट्रीटमेंट' के लिए अमेरिका जा रहे हैं. जल्दी लौटने का वादा करते हुए मगर उन्होंने ये नहीं बताया था कि आखिर उन्हें क्या बीमारी हुई है. लेकिन जल्द ही इस बात का पता चल गया था कि ऋषि कपूर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इसी का इलाज कराने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क के स्लोआन केटरिंग अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है.

अस्पताल में इलाज के दौरान भी ट्विटर पर अक्सर उनकी सक्रियता देखी गई, जिसके जरिए ऋषि कपूर मुंबई को मिस करने की बात भी करते रहे. आखिरकार एक साल बाद अब वो मौका आ ही गया है, जब ऋषि कपूर को अपने मुंबई को और मिस नहीं करना होगा.

कपूर परिवार से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी है कि ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से 10 सितंबर को तड़के 2.45 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.

बता दें कि ऋषि कपूर ने 4 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां में अपनी पत्नी नीतू सिंह और जाने-माने अभिनेता और दोस्त अनुपम खेर के साथ मनाया था. डिनर करने के बाद ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें उस रेस्तरां का खाना कतई पसंद नहीं आया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें वहां का खाना काफी महंगा लगा और रेस्तरां की सेवा भी पसंद नहीं आई. बता दें कि इससे पहले भी अनुपम खेर कई दफा ऋषि कपूर से उनके इलाज के करीब 11 महीने के दौरान न्यूयॉर्क में मिलते रहे थे.

 

उल्लेखनीय है कि अपने कैंसरग्रस्त होने को लेकर ऋषि कपूर ने तकरीबन डेढ महीने पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें घर लौटने के बाद भी साल में या डेढ़ साल में एक बार चेक-अप के लिए न्यूयॉर्क जाना होगा. उन्होंने ये भी कहा था कि मुंबई लौटने‌ के बाद वो 15 दिन आराम करेंगे और सितंबर के अंत में अपनी फ़िल्मों की शूटिंग में जुट जाएंगे.

गौरतलब है कि जब से ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए हैं, तभी से उनकी पत्नी नीतू सिंह उन्हीं के साथ न्यूयॉर्क में रह रही हैं और वो भी ऋषि कपूर के साथ मुंबई लौटेंगी. गौरतलब है कि उ‌नके बेटे रणबीर कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों को भी कई बार न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मुलाकात करते हुए देखा गया. इस दौरान समय-समय पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मुलाकात की, जिनकी तस्वीरें ऋषि और नीतू अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से सबके साथ साझा करते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget