एक्सप्लोरर

'दास देव' में पारो के किरदार के लिए ऋचा ने किस एक्ट्रेस को किया फॉलो, जानें यहां

ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दास देव' की प्रमोशन्स में खासा बिजी हैं. फिल्म में देव का किरदार राहुल भट्ट, पारो का ऋचा और चंद्रमुखी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं.

नई दिल्ली: ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दास देव' की प्रमोशन्स में खासा बिजी हैं. दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ऋचा से जब पूछा गया कि क्या इस किरदार के लिए उन्होंने कोई तैयारी की? इस पर उन्होंने कहा, "मैंने पिछली देवदास में निभाए पारो के किरदारों को देखा और फैसला किया जो पिछली फिल्मों की पारो ने किया वह मैं नहीं करूंगी. मैं दीये को हाथ में लेकर देव का इंतजार नहीं करना चाहती थी. हमारे लिए यही सबसे बड़ी तैयारी थी, क्योंकि हम चीजों को दोहरा नहीं सकते." उन्होंने आगे कहा, "मुझे सबसे अच्छी बात लगी कि दास देव की पारो एक स्वतंत्र व आत्मनिर्भर महिला है. मैं फिल्म में देव का किरदार निभाने के लिए राहुल की भी सराहना करूंगी. मैंने देखा है कि मीडिया कितना पक्षपाती है जो हमेशा सवाल करता है कि मजबूत महिला पात्रों के सामने पुरुष दब जाते हैं. मैं पूछती हूं कि क्या महिलाओं को मजबूत नहीं होना चाहिए? मीडिया क्यों ऐसे सवाल करता है?" आपने अभी तक कई दमदार फिल्में की हैं, लेकिन क्या इस फिल्म में कोई चुनौती महसूस की? यह पूछे जाने पर ऋचा ने कहा, "चुनौतियां तो महसूस होती हैं, खासकर जब किसी कहानी पर कई फिल्में बनी हों और उनमें बहुत बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने वह किरदार किया हो. यह फिल्म और इसकी कहानी हालांकि पिछली फिल्मों से काफी अलग है."
क्या सिनेमा समाज को बदलता है? इस सवाल पर ऋचा कहती हैं, "हम यह बहुत समय से कर रहे हैं. लेकिन मुझे यह बहुत पक्षपाती लगता है कि सिनेमा रिफ्लेक्ट्स सिनेमा, सिनेमा रिफ्लेक्ट्स सोसाइटी बोलकर..हर चीज को हमारे ऊपर डाला जाता है. सबसे बड़ी बात यह कि आपने जिन लोगों को वोट देकर कुर्सी पर बैठाया है, आप उनसे सवाल क्यों नहीं करते. हमने जिम्मा नहीं उठाया है समाज बदलने का..हम तो कहानियां कहते हैं और इसके माध्यम से हम जितना कर सकते हैं उससे ज्यादा करते हैं." आपको बता दें कि सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दास देव' शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास 'देवदास' और शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक 'हैमलेट' से प्रेरित है, हालांकि यह काफी अलग फिल्म है. फिल्म में देव का किरदार राहुल भट्ट, पारो का ऋचा और चंद्रमुखी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
दिल्ली में गुरु रंधावा का पहला सोलो लाइव कॉन्सर्ट, 3 साल बाद स्टेज पर करेंगे वापसी
दिल्ली में गुरु रंधावा का पहला सोलो लाइव कॉन्सर्ट, 3 साल बाद स्टेज पर करेंगे वापसी
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget