'दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखें', कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा
कैटरीना कैफ के मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल करने वालों पर ऋचा चड्ढा ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए.

बॉलीवुड की जाने-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कुछ टाइम पहले ही मां बनी है. हाल ही में कैटरीना एक इवेंट में नर आई थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरी हैं. उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास भी लगाई है.
ऋचा ने कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मां बनाने के बाद भी काम करने वाली एक्ट्रेस को बहुत सम्मान मिलता है. ऋचा ने माधुरी दीक्षित , जूही चावला , रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेस का उदाहरण भी दिया. ऋचा ने आगे कहा कि उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी पहचान छिपकर फेमस एक्टर , एक्ट्रेस को बदनाम करते है इससे उन्हें लगता है की वह किसी तरह से खुद को बेहतर साबित कर रहे है ,बल्कि इससे कुछ हासिल नहीं होता. ऋचा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर दूसरों के बारे में गलत बातें बोलने और लिखने वाले लोगों को जितना हो सके उतना इग्नोर करना सही रहेगा. और यह भी कहा कि मीडिया को ऐसी टिप्पणियों पर बार-बार चर्चा करने से बचना चाहिए.
'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
कैटरीना ने भी कही थी आत्मविश्वास की बात
कैटरीना ने ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सोशल मीडिया पर लोगों की बातें किसी के आत्मविश्वास पर हावी नहीं होनी चाहिए. अगर इंसान हर कमेंट के हिसाब से फैसले लेने लगे, तो वह अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएगा. उन्होंने कहा कि हर समय दूसरों से तारीफ मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. कई बार खुद को हिम्मत देना और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना जरूरी होता है.
View this post on Instagram




















