एक्सप्लोरर

पायल घोष और ऋचा चड्ढा का विवाद हुआ खत्म, आपसी सहमति से बॉम्बे हाईकोर्ट में सुलझाया मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. दोनों एक्ट्रेस ने आपसी सहमति से अपने विवाद को खत्म किया और बॉम्बे हाईकोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया. इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले को खारिज कर दिया.

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और पायल घोष के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. दोनों एक्ट्रेस ने ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बुधवार को बताया कि उन्होंने आपसी विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तों को दाखिल किया है जिसके तहत पायल ने ऋचा के खिलाफ दिए गए बयान को वापस ले लिया और माफी भी मांग ली है.

बता दें कि ऋचा ने पिछले हफ्ते पायल पर गलत, निराधार, अभद्र और अपमानजनक बयान देने के आरोप में मानहानि का मामला दाखिल किया था और इसके साथ ही क्षतिपूर्ति के तौर पर हर्जाने की मांग की थी. पायल ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था और इस मामले में ऋचा सहित दो महिलाओं का नाम भी लिया था.

आपसी सहमति से सुलझाया मामला

पायल के वकील नितिन सतपुते ने न्यायमूर्ति ए के मेनन को बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है और इस संबंध में एक अर्जी दाखिल की है. पायल ने वचनपत्र में कहा वह उस बयान को वापस ले रही हैं जो उन्होंने ऋचा के खिलाफ दिया था और माफी मांगती हैं.

न्यायाधीश ने खारिज किया मामला

सतपुते ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा, "दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे और हर्जाने के तौर पर धन की कोई मांग नहीं की जाएगी." वहीं ऋचा के वकील वीरेन्द्र तुल्झापुरकर और सवीना बेदी ने भी बताया कि मामला सुलझा लिया गया है. न्यायमूर्ति मेनन ने इसे स्वीकार किया और घोष के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें-

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, कर्नाटक पुलिस ने IPC की धारा 108, 153ए और 504 के तहत दर्ज किया मामला

KBC 12: बिहार की राजलक्ष्मी ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए, 25 लाख के इस सवाल पर छोड़ा गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget