एक्सप्लोरर

Rekha को जान से प्यारा था Amitabh Bachchan का दिया हुआ ये तोहफा, रिश्ता तोड़ने पर गुस्से में दिया था लौटा

Rekha Returned Amitabh Bachchan Gifted Rings: रेखा ने कुछ सालों पहले खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें गिफ्ट में दो अंगूठियां दी थी, जिसे उन्होंने रिश्ता तोड़ने पर लौटा दिया था.

Rekha Returned Amitabh Bachchan Gifted Rings: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी कपल की लव स्टोरी की चर्चा होती है, तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) का नाम जहन में सबसे पहले आता है. दोनों के रिलेशनशिप के किस्से आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं. बताया जाता है कि रेखा शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारती रही हैं. हालांकि, बिग बी ने कभी इस पर बात नहीं की. एक बार अमिताभ ने रेखा को तोहफे के तौर पर दो अंगूठियां दी थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि रेखा ने गुस्से में आकर अमिताभ को अंगूठियां वापस कर दी थी.

इस वजह से रेखा को लगा था बड़ा धक्का

सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के साथ बातचीत में रेखा ने बताया था, 'मुझे पता चला कि अमिताभ ने फिल्ममेकर्स से कह दिया है कि अब वह मेरे साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगे. उन्होंने इस बारे में मुझसे कोई बात नहीं की और ये सब बातें मैं दूसरों से सुन रही थी. जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा. मुझसे मत पूछो'. अमिताभ बच्चन के इस बिहेवियर से रेखा को बड़ा धक्का लगा था. 

रेखा ने अमिताभ बच्चन को लौटी दी थीं अंगूठियां

इसके बाद रेखा ने अमिताभ बच्चन को अंगूठियां लौटा दी थीं, जो एक्टर ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर दी थी. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन से अलग होने का फैसला कर लिया था.

कभी नहीं उतारती थीं अमिताभ की दी हुईं अंगूठियां

रेखा ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'उस वक्त मैं खूबसूरत फिल्म में काम कर रही थी जिसमें मैंने अपने रोल के लिए खूब मेहनत की थी. आपने नोटिस किया होगा कि फिल्म के आखिर में मैंने अंगूठियां नहीं पहनी हैं. उन्होंने मुझे वो अंगूठियां दी थी और मैं उन्हें कभी नहीं उतारती थी. यहां तक कि सोने के वक्त भी नहीं, लेकिन उन दिनों जब हम अलग हुए, तो मैंने उन्हें दोनों अंगूठियां वापस कर दी थी.'

आखिरी बार दोनों ने इस फिल्म में किया था काम

गौरतलब है कि फिल्मों में रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जोड़ी सुपरहिट थी. दोनों ने कई फिल्मों में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर किया था. अमिताभ बच्चन और रेखा ने आखिरी बार फिल्म सिलसिला में काम किया था, जो  साल 1981 में रिलीज हुई थी. जया बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा थीं. इसके बाद रेखा और अमिताभ ने दोबारा साथ में कभी काम नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-Armaan Malik के बेटे चिरायु ने की स्कूल में चोरी, गुस्से में आग बबूला हुईं Payal Malik ने कर दी चप्पल से पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने 13वें दिन फिर किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' को दी पटखनी, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' की उडा दी धज्जियां
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'राजा शिवाजी' बन स्वराज्य के लिए लड़ेंगे रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
'राजा शिवाजी' बन स्वराज्य के लिए लड़ेंगे रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget